मिज़ोरम राज्य स्थापना दिवस | 22 Feb 2024

स्रोत: पी.आई.बी. 

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने मिज़ोरम के 38वें राज्य स्थापना दिवस (20 फरवरी) पर वहाँ के निवासियों को शुभकामनाएँ दीं।

  • मिज़ो पर्वतीय क्षेत्र स्वतंत्रता के समय असम के भीतर लुशाई हिल्स ज़िला बन गया। आगे चलकर वर्ष 1954 में इसका नाम बदलकर असम का मिज़ो हिल्स ज़िला कर दिया गया।
  • मिज़ो नेशनल फ्रंट (MNF) के नरमपंथियों के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर के बाद वर्ष 1972 में मिज़ोरम को केंद्रशासित प्रदेश का दर्जा दिया गया था।
  • केंद्र सरकार और MNF के बीच मिज़ोरम शांति समझौता पर हस्ताक्षर करने के बाद वर्ष 1986 में केंद्रशासित प्रदेश मिज़ोरम को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया गया था।
    • मिज़ोरम भारतीय संविधान के 53वें संशोधन (वर्ष 1986) के साथ 20 फरवरी, 1987 को भारतीय संघ का 23वाँ राज्य बना।
    • संविधान की छठी अनुसूची (अनुच्छेद 244(2)) के तहत मिज़ोरम को "जनजाति क्षेत्र" के रूप में नामित किया गया है।

और पढ़ें…मिज़ोरम