नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024

  • 08 Feb 2025
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी

साहित्य अकादमी पुरस्कार 2024 के लिये 22 विजेताओं की घोषणा की गई है, बंगाली और उर्दू पुरस्कारों की घोषणा जल्द ही की जाएगी, जिससे कुल विजेताओं की संख्या 24 हो गई है।

  • परिचय: साहित्य अकादमी पुरस्कार उपन्यास, कविता, निबंध और नाटक जैसी श्रेणियों में असाधारण साहित्यिक योगदान को सम्मानित करते है।
    • यह ज्ञानपीठ पुरस्कार के बाद भारत का दूसरा सबसे बड़ा साहित्यिक सम्मान है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 1954 में संस्कृति मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त निकाय के रूप में की गई थी।
  • पात्रता: पुरस्कार श्रेणियों में आठवीं अनुसूची की 22 भाषाओं के साथ-साथ अंग्रेज़ी और राजस्थानी (कुल: 24 भाषाएँ) तथा भारतीय साहित्यिक कृतियों के अनुवाद शामिल हैं।
    •  लेखक भारतीय नागरिक होना चाहिये।
  • अन्य साहित्य अकादमी पुरस्कार: बाल साहित्य पुरस्कार (बच्चों के साहित्य के लिये) और युवा पुरस्कार ( 35 वर्ष से कम आयु के लेखकों की कृतियों के लिये )।
  • अन्य पहल: अकादमी ग्रामलोक (दूरस्थ लेखकों के लिये) और दलित चेतना (दलित लेखकों के लिये) जैसे कार्यक्रम भी चलाती है।

और पढ़ें: साहित्य अकादमी पुरस्कार 2023

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2