सदा तनसीक | 30 Jan 2024

भारत और सऊदी अरब के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास 'सदा तनसीक' (SADA TANSEEQ) का प्रारंभिक संस्करण आज राजस्थान के महाजन में शुरू हुआ। रॉयल सऊदी लैंड फोर्सेज़ और भारतीय सेना, दोनों 45-45 कर्मियों के साथ, इस अभ्यास में सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।

  • इस अभ्यास का प्राथमिक उद्देश्य संयुक्त राष्ट्र चार्टर के अध्याय VII के तहत अर्द्ध-रेगिस्तानी क्षेत्र में संयुक्त अभियानों के लिये दोनों देशों के सैनिकों को प्रशिक्षित करना है। 
  • इस अभ्यास की प्रमुख गतिविधियों में सचल वाहन चेक पोस्ट की स्थापना, घेरा डालना और खोज अभियान, हाउस इंटरवेंशन ड्रिल, रिफ्लेक्स शूटिंग, स्लिथरिंग तथा स्नाइपर फायरिंग शामिल हैं। यह अभ्यास साझा सुरक्षा उद्देश्यों को प्राप्त करने तथा द्विपक्षीय संबंधों को मज़बूती प्रदान करने का कार्य करेगा।

और पढ़ें: भारत-सऊदी अरब