प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 3 सितंबर से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

भारत के राष्ट्रपति को फिजी का सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार प्राप्त हुआ

  • 07 Aug 2024
  • 2 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

हाल ही में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को फिजी के सर्वोच्च नागरिक सम्मान कंपेनियन ऑफ द ऑर्डर ऑफ फिजी से सम्मानित किया गया है, जो भारत-फिजी के मज़बूत संबंधों को मान्यता देता है। यह सम्मान उन्हें द्वीप राष्ट्र की ऐतिहासिक यात्रा के दौरान मिला है, जो पहली बार किसी भारतीय राष्ट्रपति द्वारा फिजी की यात्रा का प्रतीक है।

  • भारत के राष्ट्रपति ने प्रवासी भारतीयों, विशेषकर गिरमिटिया मज़दूरों के योगदान की सराहना की तथा प्रवासी भारतीय समुदायों के महत्त्व पर बल दिया।
    • 'गिरमिटिया' शब्द 'गिरमिट' से लिया गया है, जिसका अर्थ है 'समझौता'। फिजी और मॉरीशस जैसे स्थानों पर भेजे जाने वाले भारतीय गिरमिटिया मज़दूरों को 'गिरमिटिया' के नाम से जाना जाता था।
    • यद्यपि गिरमिटिया तकनीकी रूप से गुलाम नहीं थे, फिर भी उन्हें "ब्लैकबर्डिंग" (लोगों को धोखा देकर या छल करके गुलाम या कम वेतन पर मज़दूर के रूप में काम कराना) के अधीन किया जाता था।
  • फिजी, दक्षिण प्रशांत महासागर में स्थित एक देश और द्वीपसमूह है। यह न्यूज़ीलैंड के ऑकलैंड के उत्तर में कोरो सागर से घिरा हुआ है। इसमें 300 से ज़्यादा द्वीप हैं, जिनमें से सिर्फ 100 द्वीपों पर ही लोग रहते हैं।
    • इसे "सॉफ्ट कोरल कैपिटल ऑफ द वर्ल्ड" के रूप में जाना जाता है, फिजी में 4,000 वर्ग किमी० से अधिक जीवंत प्रवाल भित्तियाँ हैं।
      • गन्ना कई वर्षों तक फिजी का प्रमुख आर्थिक प्रेरक रहा है।
    • फिजी एक संसदीय लोकतंत्र है, इसकी आबादी में स्वदेशी फिजी, भारतीय, यूरोपीय और अन्य जातीय समूहों का मिश्रण है। फिजी के दक्षिणी गोलार्द्ध में सबसे बड़ा हिंदू मंदिर, श्री शिव सुब्रमण्य स्वामी मंदिर स्तिथ है।

और पढ़ें: दक्षिण-प्रशांत में नई भू-राजनीति

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2