नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

प्रारंभिक परीक्षा

कैंसर उपचार पर PM-JAY का प्रभाव

  • 08 Feb 2025
  • 6 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

चर्चा में क्यों?

द लैंसेट में प्रकाशित एक अध्ययन में भारत भर में कैंसर के उपचार की शुरुआत में होने वाली देरी में पर्याप्त कमी पर प्रकाश डाला गया है, तथा प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY) के लाभार्थियों में उल्लेखनीय 90% वृद्धि हुई है।

कैंसर पर अध्ययन के प्रमुख निष्कर्ष क्या हैं?

  • समय पर उपचार शुरू करने में सुधार: समय पर कैंसर उपचार शुरु करने में 36 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, तथा वर्ष 2018 के बाद AB PM-JAY लाभार्थियों में 90% की वृद्धि दर्ज की गई है।
    • उपचार में होने वाली देरी में काफी कमी आई, विशेष रूप से प्रजनन, जननांग, स्तन और रक्त कैंसर के मामलों में।
  • जनसांख्यिकीय अंतर्दृष्टि: युवा रोगियों (<30 वर्ष: 77%) और उच्च शिक्षा वाले (70.2%) को समय पर उपचार तक बेहतर पहुँच सुनिश्चित हुई है।
    • बीमा कवरेज (69%) से पहुँच में सुधार हुआ, जबकि उच्च आय वर्ग को कम देरी का सामना करना पड़ा।
  • चुनौतियाँ:
    • विलंबित निदान और उपचार: अध्ययन से पता चला है कि उपचार में देरी, विशेष रूप से रेडियोथेरेपी, कीमोथेरेपी और सर्जरी में, जीवित रहने की दर को कम करती है। 
    • सीमित स्वास्थ्य सेवा अवसंरचना: भारत में केवल 779 रेडियोथेरेपी मशीनें हैं, जो विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा अनुशंसित 1,350-5,000 से बहुत कम है। ऑन्कोलॉजिस्ट और डायग्नोस्टिक सेंटर की नही कमी है।
    • उच्च वित्तीय बोझ: चूँकि निदान और अनुवर्ती उपचार AB-PMJAY द्वारा कवर नहीं किये जाते हैं, इसलिये उच्च आउट-ऑफ-पॉकेट (OOP) लागतें बनी रहती हैं। जब सार्वजनिक स्वास्थ्य व्यय सकल घरेलू उत्पाद के 2% से कम हो जाता है, तो वहनीयता और भी बढ़ जाती है।

कैंसर:

  • कैंसर: कैंसर रोगों के एक समूह को संदर्भित करता है, जिसमें शरीर में असामान्य कोशिकाओं की अनियंत्रित वृद्धि और विस्तार होता है, जो स्वस्थ ऊतकों और अंगों में घुसपैठ कर उन्हें नुकसान पहुँचा सकता है।
  • भारत में कैंसर की स्थिति: भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के अनुसार, देश में कैंसर के मामले वर्ष 2022 में 14.6 लाख से बढ़कर वर्ष 2025 में 15.7 लाख हो जाने का अनुमान है।
    • स्तन कैंसर सबसे अधिक प्रचलित है, जो सभी मामलों का 13.6% तथा महिलाओं में यह   26% से अधिक देखा गया है।
  •  वैश्विक स्तर पर, वर्ष 2022 में, अनुमानतः 20 मिलियन नए कैंसर के मामले सामने आए हैं और 9.7 मिलियन मृत्यु हुई है।

और पढ़ें: प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB PM-JAY)

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. भारत सरकार द्वारा शुरू किया गया मिशन इंद्रधनुष' किससे संबंधित है? (2016)

(a) बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण
(b) देश भर में स्मार्ट शहरों का निर्माण
(c) बाहरी अंतरिक्ष में पृथ्वी सदृश ग्रहों के संदर्भ में भारत की खोज़
(d) नई शिक्षा नीति

उत्तर: A


प्रश्न. कैंसरग्रस्त ट्यूमर के उपचार के संदर्भ में, साइबरनाइफ नामक एक उपकरण चर्चा में रहा है। इस संदर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा कथन सही नहीं है? (2010)

(a) यह एक रोबोटिक इमेज गाइडेड सिस्टम है।
(b) यह विकिरण की अत्यंत सटीक डोज़ प्रदान करता है।
(c) इसमें सब-मिलीमीटर सटीकता प्राप्त करने की क्षमता है।
(d) यह शरीर में ट्यूमर के प्रसार को मैप कर सकता है। 

उत्तर: (d)


प्रश्न. 'RNA अंतर्क्षेप [RNA इंटरफे्रेंस (RNAi)]' प्रौद्योगिकी ने पिछले कुछ वर्षों में लोकप्रियता हासिल कर ली है। क्यों? (2019) 

  1. यह जीन अनभिव्यक्तीकरण (जीन साइलेंसिंग) रोगोपचारों के विकास में प्रयुक्त होता है। 
  2.  इसे कैंसर की चिकित्सा में रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है। 
  3.  इसे हॉर्मोन प्रतिस्थापन रोगोपचार विकसित करने हेतु प्रयुक्त किया जा सकता है। 
  4.  इसे ऐसी फसल पादपों को उगाने के लिये प्रयुक्त किया जा सकता है, जो विषाणु रोगजनकों के लिये प्रतिरोधी हो।

नीचे दिये गए कूट का प्रयोग कर सही उत्तर चुनिये:

(a) 1, 2 और 4
(b) 2 और 3
(c) 1 और 3
(d) केवल 1 और 4

उत्तर: (a)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2