ग्रहों का संरेखण | 07 Mar 2025
स्रोत: इकॉनोमिक टाइम्स
प्लेनेटरी परेड अर्थात् ग्रहों का संरेखण एक दुर्लभ खगोलीय घटना है, जिसमें सात ग्रह- बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति, शनि, यूरेनस और नेपच्यून, सूर्य के एक ओर पंक्तिबद्ध होते हैं।
- ऐसा इसलिये होता है क्योंकि ग्रह सूर्य की परिक्रमा एक समतल, डिस्करूपी पथ पर करते हैं जिसे क्रांतिवृत्त तल (Ecliptic Plane) कहते हैं।
- बारंबारता: ग्रहों का ऐसा संरेखण अत्यंत दुर्लभ है, जो कुछ दशकों में केवल एक बार होता है। अगली बार इस घटना का वर्ष 2040 में घटित होने के अनुमान हैं।
- दृश्यता: बुध, शुक्र, मंगल, बृहस्पति और शनि को बिना किसी यंत्र की सहायता से नग्न आँखों से देखा जा सकता है, जबकि यूरेनस और नेपच्यून को उनकी दूरी और धुँधलेपन के कारण दूरबीन से देखा जा सकता है।
और पढ़ें: दुर्लभ ग्रह संरेखण