रैपिड फायर
नोवा 1
- 24 Feb 2025
- 2 min read
स्रोत: द वीक
वैज्ञानिकों ने मौखिक भाषा के विकास में NOVA 1 (न्यूरो-ऑन्कोलॉजिकल वेंट्रल एंटीजन 1) जीन की महत्त्वपूर्ण भूमिका को स्पष्ट करते हुए हाल ही में किये गए शोध के माध्यम से मानव वाक् के क्रमिक विकास में आनुवंशिकी की अहम भूमिका होने का सुझाव दिया है।
- नोवा 1:
- नोवा 1 वह जीन है जिससे अधिकांश स्तनधारियों में पाया जाने वाला प्रोटीन उत्पन्न होता है, जो आनुवंशिक सूचना के प्रसंस्करण, मस्तिष्क के विकास और न्यूरॉन सक्रियता में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
- आधुनिक मनुष्यों में इस जीन का एक अनूठा रूप मौजूद है, जो इसे निएंडरथल और डेनिसोवंस (प्राचीन मानव प्रजाति) में पाए जाने वाले जीन से अलग करता है।
- मानव वाक् के क्रमिक विकास में नोवा 1 की भूमिका:
- वैज्ञानिकों ने एक प्रयोग में CRISPR जीन-एडिटिंग का उपयोग कर चूहों में NOVA 1 संस्करण को मानव संस्करण से प्रतिस्थापित किया।
- रूपांतरित चूहों का स्वरोच्चारण भिन्न-भिन्न रहा जिसमें संकट के दौरान संतति और नर चूहों के स्वरों में भिन्ना पाई गई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि जीन से संचार प्रभावित हुआ।
- FOXP2:
- FOXP2 भी वाक् और भाषा से संबंधित एक जीन है। यह मनुष्यों और निएंडरथल दोनों में पाया जाता है, जबकि NOVA 1 होमो सेपियंस के लिये अद्वितीय है, जिससे यह मानव वाक् के क्रमिक विकास को समझने की दृष्टि से अधिक महत्त्वपूर्ण है।
और पढ़ें: ecDNA चुनौतीपूर्ण आनुवंशिकी सिद्धांत