इंदौर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 11 नवंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2024

  • 17 Oct 2024
  • 8 min read

स्रोत: द हिंदू

चर्चा में क्यों?

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार 2024 डेरॉन ऐसमोग्लू, साइमन जॉनसन और जेम्स ए रॉबिन्सन को " संस्थाओं के निर्माण और समृद्धि पर उनके प्रभाव के शोध के लिये" दिया गया है।

  • उनके कार्य का आधुनिक महत्व यह समझने में है कि कैसे कमज़ोर देश सालों की तरक्की के बावजूद अमीर देशों की तरह विकसित नहीं हो पाए हैं।
  • पुरस्कार स्वरूप 11 मिलियन क्रोनर (1.1 मिलियन अमेरिकी डॉलर) की राशि प्राप्तकर्त्ताओं के बीच उनके योगदान के सम्मान में बांटी जाएगी।

अध्ययन के प्रमुख फोकस क्षेत्र क्या हैं?

  • तीन अर्थशास्त्रियों द्वारा किये गए शोध में यह पता लगाया गया कि किस प्रकार विभिन्न संस्थागत संरचनाओं ने, विशेष रूप से यूरोपीय उपनिवेशित देशों में, समृद्धि के मार्ग को प्रभावित किया।
    • जिन क्षेत्रों में यूरोपीय लोगों को उच्च मृत्यु दर का सामना करना पड़ा, वहाँ उनके बसने की संभावना कम तथा शोषणकारी संस्थाएँ स्थापित करने की संभावना अधिक थी, जो अक्सर आधुनिक युग में भी जारी रही।
  • शोध में इस बात पर प्रकाश डाला गया कि भूगोल या संस्कृति के बजाय संस्थागत अंतर आर्थिक परिणामों में निर्णायक भूमिका निभाते हैं।
    • विभाजित शहर नोगेल्स का उदाहरण, जहाँ मैक्सिकन पक्ष की तुलना में अमेरिकी पक्ष के पास अधिक आर्थिक अवसर और राजनीतिक अधिकार हैं, जो यह दर्शाता है कि संस्थाएँ समृद्धि को कैसे प्रभावित करती हैं।
      • नोगेल्स अमेरिका-मेक्सिको सीमा पर स्थित एरिज़ोना राज्य है। यह मेक्सिको में स्थित इसके जुड़वाँ शहर हीरोइका नोगेल्स से अपनी सीमा साझा करता है।
      • दोनों शहरों को इंटरनेशनल एवेन्यू द्वारा अलग किया गया है, जो दोनों देशों के बीच सीमा बनाता है।

पुरस्कार प्राप्तकर्त्ताओं के बारे में मुख्य बिंदु क्या हैं?

  • साइमन जॉनसन:
    • वे अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) (2007-2008) में अपने कार्यकाल के लिये जाने जाते हैं, तथा वर्तमान में मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में प्रोफेसर हैं
    • डेरॉन ऐसमोग्लू के साथ मिलकर उन्होंने पॉवर एंड प्रोग्रेस: ​​अवर थाउज़ेंड-ईयर स्ट्रगल ओवर टेक्नोलॉजी एंड प्रॉसपेरिटी (2023) नामक पुस्तक लिखी।
    • इसमें इस बात पर ज़ोर दिया गया कि कई देशों में गरीबी राजनीतिक और आर्थिक संस्थागत व्यवस्थाओं से उत्पन्न होती है, जिससे समाधान जटिल तथा दीर्घकालिक हो जाते हैं।
  • डेरॉन ऐसमोग्लू:
    • MIT में प्रोफेसर और साइमन जॉनसन के सहयोगी।
    • उन्होंने कहा कि उनका कार्य व्यापक रूप से लोकतंत्र का समर्थन करता है, तथा गैर-लोकतांत्रिक शासन से संक्रमण करने वाले देशों में आमतौर पर 8-9 वर्षों के भीतर महत्त्वपूर्ण आर्थिक वृद्धि देखी जाती है, लेकिन उन्होंने आगाह किया कि लोकतंत्र कोई आसान समाधान नहीं है।
    • जेम्स ए. रॉबिन्सन के साथ मिलकर उन्होंने 'व्हाई नेशंस फेल: द ओरिज़िन्स ऑफ पावर, प्रॉसपेरिटी, एंड पॉवर्टी' (2012) नामक पुस्तक लिखी।
  • जेम्स ए. रॉबिन्सन:
    • शिकागो विश्वविद्यालय में प्रोफेसर और डेरॉन ऐसमोग्लू के साथ 'व्हाई नेशंस फेल' के सह-लेखक है।
    • अपने कार्य के आधार पर, उन्होंने सोवियत संघ जैसे ऐतिहासिक उदाहरणों का हवाला देते हुए, दमनकारी राजनीतिक व्यवस्था के तहत आर्थिक समृद्धि बनाए रखने की चीन की क्षमता पर संदेह व्यक्त किया।
      • इस बात पर प्रकाश डाला गया कि संयुक्त राज्य अमेरिका सहित कई समाज, उत्पीड़न और विशेषाधिकार की पिछली प्रणालियों पर काबू पाकर समावेशी समाजों में परिवर्तित हो गए हैं।

अर्थशास्त्र का नोबेल पुरस्कार के बारे में मुख्य बिंदु क्या है?

  • परिचय:
    • यह पुरस्कार, जिसे औपचारिक रूप से अल्फ्रेड नोबेल की स्मृति में आर्थिक विज्ञान में स्वेरिग्स रिक्सबैंक पुरस्कार के रूप में जाना जाता है, जिसकी शुरुआत स्वीडिश केंद्रीय बैंक द्वारा वर्ष 1968 में की गई थी।
    • यह भौतिकी , रसायन विज्ञान , चिकित्सा , साहित्य और शांति के क्षेत्र में दिये जाने वाले वार्षिक नोबेल पुरस्कारों का पूरक है, जिसकी शुरुआत अल्फ्रेड नोबेल की इच्छा के अनुसार की गई थी।
  • अन्य उल्लेखनीय अर्थशास्त्र पुरस्कार प्राप्तकर्त्ता:
    • वर्ष 2023 में , क्लॉडिया गोल्डिन को लैंगिक वेतन अंतर पर उनके शोध के लिये यह पुरस्कार प्रदान किया गया।
    • वर्ष 2022 में , बेन बर्नान्के, डगलस डायमंड और फिलिप डायबविग ने बैंकों और वित्तीय संकटों पर शोध के लिये प्रदान किया गया था।
    • अन्य उल्लेखनीय पुरस्कार प्राप्तकर्त्ताओं में आर्थिक सिद्धांत के लिये फ्रेडरिक हायेक, जलवायु परिवर्तन विश्लेषण के लिये विलियम नॉर्डहॉस, तथा व्यापार सिद्धांत के लि पॉल क्रुगमैन शामिल हैं।
    • वर्ष 2019 में, अभिजीत बनर्जी, एस्थर डुफ्लो और माइकल क्रेमर को गरीबी उन्मूलन पर शोध हेतु सम्मानित किया गया था।
  • नोबेल पुरस्कारों में लैंगिक असमानता:
    • अर्थशास्त्र का पुरस्कार भौतिकी के बाद दूसरा सर्वाधिक पुरुष-प्रधान पुरस्कार है, जो केवल तीन महिलाओं की प्रदान किया गया हैं।
    • यह वैज्ञानिक और आर्थिक क्षेत्रों में महिलाओं के ऐतिहासिक रूप से कम प्रतिनिधित्त्व को दर्शाता है।
  • अन्य नोबेल पुरस्कार 2024

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न  

प्रिलिम्स:

प्रश्न. नोबेल पुरस्कार विजेता वैज्ञानिक जेम्स डी. वाटसन किस क्षेत्र में अपने काम के लिये जाने जाते हैं? (2008)

(a) धातु विज्ञान
(b) मौसम विज्ञान
(c) पर्यावरण संरक्षण
(d) आनुवंशिकी

उत्तर: (D)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2