राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस एवं पुरस्कार | 24 Apr 2025

स्रोत: पी.आई.बी.

पंचायती राज मंत्रालय ने राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस 2025 के अवसर पर विशेष श्रेणी राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार-2025 प्रदान किये।

  • राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस: 24 अप्रैल को मनाया जाने वाला यह दिवस 73वें संविधान संशोधन अधिनियम, 1992 के अधिनियमन का प्रतीक है, जिसके माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं (PRI) को सांविधिक प्रस्थिति प्रदान की गई। इसका पहला आयोजन वर्ष 2010 में किया गया था।

राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार

  • यह उन शीर्ष प्रदर्शन करने वाली पंचायतों के प्रोत्साहन हेतु है जो सतत् विकास लक्ष्यों के स्थानीयकरण (LSDG) के 9 विषयों के अनुरूप हैं, जिसमें सभी 17 SDG शामिल हैं। 
  • विशेष श्रेणी राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025:
    • आत्म निर्भर पंचायत विशेष पुरस्कार: यह पंचायतों द्वारा स्वयं के स्रोत राजस्व (OSR) में वृद्धि के माध्यम से आत्मनिर्भरता बढ़ाने वाली शीर्ष 3 ग्राम पंचायतों को दिया जाता है।
    • जलवायु कार्रवाई विशेष पंचायत पुरस्कार: यह नेट-ज़ीरो उत्सर्जन और नवीकरणीय ऊर्जा की ओर संक्रमण करने वाले ग्राम पंचायतों को प्रदान किया जाता है।
    • पंचायत क्षमता निर्माण सर्वोत्तम संस्थान पुरस्कार: यह LSDG कार्यान्वयन में PRI का समर्थन करने वाले 3 संस्थानों को प्रदान किया जाता है।
  • अन्य पुरस्कार श्रेणियाँ:
    • दीन दयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास पुरस्कार: प्रत्येक LSDG थीम के तहत शीर्ष 3 ग्राम पंचायतों को प्रदान किया जाता है।
    • नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत् विकास पुरस्कार: यह समग्र रूप से सर्वश्रेष्ठ ग्राम, ब्लॉक और ज़िला पंचायतों को प्रदान किया जाता है।
      • नानाजी देशमुख पुनः सम्मान, आगामी राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कारों में चयनित ग्राम पंचायत को दिया जाता है।
    • सर्वश्रेष्ठ प्रतिभागी (राज्य/ज़िला): 90% से अधिक ग्राम पंचायत भागीदारी वाले राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों को मान्यता दी जाती है।
  • प्रत्येक पुरस्कार में वित्तीय प्रोत्साहन सहित विशेष रूप से डिज़ाइन की गई ट्रॉफी और प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाता है।

Localization_of_Sustainable_Development_Goals

और पढ़ें: राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2024