राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 | 08 Jun 2022

हाल ही में नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने राष्ट्रीय वायु खेल नीति 2022 (NASP 2022) लॉन्च की है।

  • यह नीति निर्माताओं, एयर स्पोर्ट्स प्रैक्टिशनर्स और बड़े पैमाने पर जनता से प्राप्त इनपुट के आधार पर तैयार की गई है तथा बुनियादी ढांँचे, उपकरण, प्रशिक्षकों एवं सेवाओं की अच्छी गुणवत्ता की स्थापना सुनिश्चित करेगी।

NASP 2022:

  • परिचय:
    • NASP 2022 भारत में एक सुरक्षित, किफायती, सुलभ, आनंददायक और टिकाऊ वायु खेल पारिस्थितिकी तंत्र प्रदान करके वर्ष 2030 तक भारत को शीर्ष खेल राष्ट्रों में से एक बनाने की दृष्टि रखती है।
  • उद्देश्य:
    • देश में वायु खेल संस्कृति को बढ़ावा देना।
    • वायु खेल के बुनियादी ढांँचे, उपकरण, संचालन, रखरखाव और प्रशिक्षण सहित सुरक्षा में अंतर्राष्ट्रीय अच्छी प्रथाओं को अपनाने में सक्षम बनाना ।
    • एक सरल, हितधारक-अनुकूल और प्रभावी शासन संरचना विकसित करना।
    • वैश्विक वायु खेल आयोजनों में भारतीय खिलाड़ियों की भागीदारी और सफलता को बढ़ानाा।
    • आत्मनिर्भर भारत अभियान के अनुरूप भारत में वायु खेल उपकरणों के डिज़ाइन, विकास और निर्माण को बढ़ावा देना।
  • शासी निकाय: भारत में वायु खेलों के लिये चार स्तरीय शासन संरचना होगी, अर्थात्:
    • एयर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (ASFI) सर्वोच्च शासी निकाय के रूप में।
    • व्यक्तिगत वायु खेलों के लिये राष्ट्रीय संघ या उपयुक्त के रूप में वायु खेलों का एक संघ।
    • क्षेत्रीय (जैसे पश्चिम / दक्षिण / उत्तर-पूर्व आदि) या राष्ट्रीय वायु खेल संघों की राज्य और केंद्रशासित प्रदेश स्तर की इकाइयाँ।
    • ज़िला स्तरीय वायु खेल संघ, जैसा उपयुक्त हो।
  • शामिल खेल:
    • एयरोबेटिक्स, एयरो मॉडलिंग और मॉडल रॉकेट, प्रायोगिक विमान, बैलूनिंग, ड्रोन, ग्लाइडिंग तथा पावर्ड ग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग एवं पावर्ड हैंग ग्लाइडिंग, पैराशूटिंग (स्काई डाइविंग, बेस जंपिंग और विंग सूट आदि सहित), पैराग्लाइडिंग व पैरा मोटरिंग ( पावर्ड पैराशूट ट्राइक आदि सहित), पावर्ड एयरक्राफ्ट (अल्ट्रा लाइट, माइक्रो लाइट तथा लाइट स्पोर्ट्स एयरक्राफ्ट आदि सहित), रोटरक्राफ्ट (ऑटोगाइरो सहित)।
  • महत्त्व:
    • भारत में वायु खेलों की दुनिया में अग्रणी देशों में शामिल होने की क्षमता है। इसका बड़ा कारण भौगोलिक विस्तार, विविध स्थलाकृति और उचित मौसम की स्थिति है।
      • इसकी एक बड़ी आबादी है, जिसमें खासकर युवा हैं। इसमें साहसिक खेलों और विमानन के लिये एक बढ़ती हुई संस्कृति है।
    • हवाई खेल गतिविधियों से प्रत्यक्ष राजस्व के अलावा विशेष रूप से देश के पहाड़ी क्षेत्रों में यात्रा, पर्यटन, बुनियादी ढांँचे और स्थानीय रोज़गार के विकास के मामले में कई गुना अधिक लाभ हैं।
    • देश भर में हवाई खेल हब बनाने से दुनिया भर से एयर स्पोर्ट्स प्रोफेशनल्स और पर्यटक भी आएंगे।

खेल विकास हेतु सरकार की पहल:

आगे की राह

  • 35 वर्ष से कम आयु के भारतीय युवाओं की ऊर्जा का लाभ उठाने की आवश्यकता है, जो भारत की जनसंख्या का 70% हैं एवं यूरोप की कुल जनसंख्या और संयुक्त राज्य अमेरिका की कुल जनसंख्या से तीन गुना अधिक हैं।

स्रोत: पी.आई.बी.