प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

State PCS Current Affairs


हरियाणा

खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021

  • 09 May 2022
  • 2 min read

चर्चा में क्यों? 

7 मई, 2022 को पंचकूला के इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में खेलो इंडिया यूथ गेम्स के चौथे सीजन का शानदार और भव्य आगाज़ हुआ। 

प्रमुख बिंदु 

  • इस लॉन्च कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर तथा केंद्रीय खेल, युवा मामले और सूचना एवं प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में खेलो इंडिया यूथ गेम्स का शुभंकर (मस्कट), लोगो, जर्सी और थीम गीत लॉन्च किया गया।   
  • खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021’ का आयोजन 4 जून से 13 जून, 2022 तक राज्य सरकार और भारतीय खेल प्राधिकरण (साई), केंद्रीय युवा मामले एवं खेल मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से किया जा रहा है। इस भव्य आयोजन में 25 तरह के खेल आयोजित होंगे, जिनमें पाँच पारंपरिक खेल, जैसे- गतका, कलारीपयट्टू, थांग-ता, मलखंब और योगासन शामिल हैं। ये खेल पाँच स्थानों पंचकूला, अंबाला, शाहबाद, चंडीगढ़ और दिल्ली में आयोजित होंगे। खेलो इंडिया यूथ गेम्स, 2021 में 8,000 से अधिक एथलीट्स भाग लेंगे।   
  • मुख्यमंत्री ने बताया कि इन खेलों के आयोजन हेतु ताऊ देवीलाल खेल परिसर, पंचकूला में हॉकी एस्ट्रोटर्फ, वॉलीबॉल इंडोर हॉल व बास्केटबॉल इंडोर हॉल तथा अंबाला में अंतर्राष्ट्रीय स्तर के इंडोर स्वीमिंग पूल का निर्माण करवाया गया है, साथ ही सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक, बैडमिंटन हॉल आदि का नवीनीकरण करवाया गया है।
close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2