नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

नरव्हेल

  • 05 Mar 2025
  • 2 min read

स्रोत: डाउन टू अर्थ

वैज्ञानिकों ने पहली बार शिकार के लिये अपने दाँतों का उपयोग करते हुए नरव्हेल (जिन्हें प्रायः समुद्री यूनिकॉर्न कहा जाता है) को रिकॉर्ड किया, इससे गर्म होते आर्कटिक में उनके व्यवहार और अनुकूलन के बारे में जानकारी मिली है।

  • नरव्हेल (मोनोडोन मोनोसेरोस ): वे मध्यम आकार के दांतेदार व्हेल हैं, जो गहरे आर्कटिक जल में पाए जाते हैं।
    • शारीरिक विशेषताएँ: नर में 3 मीटर की लंबाई तक का एक लंबा, सर्पिल दाँत होता है, जो ऊपर बाएँ ओर लंबा होता है।
      • जो इसे अन्य सभी दाँतेदार व्हेलों से अलग करता है।
    • कुछ नरव्हेलों के पास दो दाँत तक होते हैं, जबकि अन्य के पास एक भी दाँत नहीं होता। .
    • वे अपने दाँतों का उपयोग शिकार, विशेष रूप से आर्कटिक चार, को अचेत करने और उन पर नियंत्रण पाने तथा साथी के लिये प्रतिस्पर्द्धा करने एवं उसे आकर्षित करने के लिये करते हैं.
    • IUCN स्थिति: कम चिंताजनक।
    • सामाजिक व्यवहार: अत्यधिक सामाजिक प्रजाति, 2-25 प्रजातियों के समूह में पाई जाती है।
    • प्रवास: कुछ व्हेलों के विपरीत, नरव्हेल लंबी दूरी तक प्रवास नहीं करते हैं।

Narwhals

  • आहार: ग्रीनलैंड हलिबट, आर्कटिक और ध्रुवीय कॉड, स्क्विड और झींगा खाते हैं।

और पढ़ें: आर्कटिक वार्मिंग

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2