लखनऊ शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 सितंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

नामीबिया में माँस के लिये वन्यजीवों को मारने की योजना

  • 04 Sep 2024
  • 2 min read

स्रोत: इकनोमिक टाइम्स

नामीबिया सरकार देश में भयंकर सूखे और भुखमरी के संकट के कारण भोजन के लिये 83 हाथियों सहित 723 वन्यजीवों को मारने की योजना बना रही है। इस कदम का उद्देश्य भोजन उपलब्ध कराना तथा संसाधनों की कमी के कारण मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करना है। 

  • यह योजना नामीबिया के नागरिकों के लाभ के लिये प्राकृतिक संसाधनों का उपयोग करने के संवैधानिक जनादेश के अनुरूप है। 
    • नामीबिया बढ़ते मानव-वन्यजीव संपर्क को कम करने के लिये भी कार्य कर रहा है, जो सूखे के दौरान और भी बढ़ जाता है क्योंकि दोनों ही जल तथा वनस्पति की तलाश में होते हैं।

नामीबिया:

  • नामीबिया एक दक्षिणी अफ्रीकी देश है, जिसकी पश्चिमी सीमा अटलांटिक महासागर द्वारा बनाई गई है। यह अंगोला और जाम्बिया के साथ अपनी उत्तरी सीमाएँ साझा करता है, जबकि बोत्सवाना इसके पूर्व में स्थित है तथा दक्षिण अफ्रीका इसके पूर्वी व दक्षिणी दोनों क्षेत्रों की सीमाएँ बनाता है। 
  • नामीबिया को उप-सहारा अफ्रीका में सबसे शुष्क देश माना जाता है। यह वैश्विक स्तर पर सबसे कम घनी आबादी वाले देशों में से एक है। 
  • वर्ष 1884 में जर्मन साम्राज्य ने इस क्षेत्र के अधिकांश हिस्से पर औपनिवेशिक शासन स्थापित किया, जिसका नाम जर्मन दक्षिण पश्चिम अफ्रीका रखा गया। 
  • नामीब, कालाहारी, सक्सुलेंट कारू और नामा कारू रेगिस्तान नामीबिया में स्थित हैं। 
  • ज़ाम्बेजी, ओकावांगो तथा कुनेने नामीबिया की महत्त्वपूर्ण नदियाँ हैं।

और पढ़ें: मानव-वन्यजीव संघर्ष

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2