मणिपुर थांगजिंग हिल्स विवाद | 22 May 2024

स्रोत: द हिंदू

मणिपुर पुलिस ने मणिपुर सरकार के भूमि संसाधन विभाग की एक शिकायत के आधार पर एक ज़ीरो प्रथम सूचना रिपोर्ट (Zero First Information Report- FIR) दर्ज की है, जिसमें आरोप लगाया गया है कि सरकारी मंज़ूरी के बिना पहाड़ियों का नाम "थांगजिंग चिंग" से "थांगटिंग" में परिवर्तित कर दिया गया था।

    • थांगजिंग हिल ऐतिहासिक महत्त्व का है और इसे मणिपुर सरकार द्वारा संरक्षित स्थल घोषित किया गया है। यह चुराचाँदपुर और बिष्णुपुर ज़िलों के बीच बफर ज़ोन में स्थित है तथा धार्मिक एवं सांस्कृतिक महत्त्व के कारण कुकी और मैतेई द्वारा इसका विरोध किया जाता है।
      • कुकी-ज़ो समुदाय इसे हमेशा थांगटिंग हिल्स और मैतेई लोग थांगजिंग चिंग या थांगजिंग हिल्स कहते रहे हैं।
      • वर्ष 2023 में कुकी-ज़ो और मैतेई समुदायों के बीच जातीय संघर्ष शुरू होने के बाद से पर्वतीय क्षेत्र में प्रार्थना और पूजा करने के अधिकार पर विवाद बढ़ गया है।

    और पढ़े: मणिपुर में हिंसा