नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान सीमा समझौता

  • 17 Mar 2025
  • 1 min read

स्रोत: द हिंदू

किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान ने विवादित भूमि का आदान-प्रदान करने, कृषि भूमि और जल संसाधनों तक पहुँच में सुधार करने, तथा अपने लंबे समय से चले आ रहे सीमा संघर्ष को समाप्त करने पर सहमति व्यक्त की है।

संघर्ष के कारण:

  • यह संघर्ष अलग-अलग मानचित्रों और फरगना घाटी के एकपक्षीय विभाजन के कारण सीमा विवादों से उत्पन्न होता है, जिससे किर्गिज़, ताजिक और उज़्बेकों के बीच जातीय तनाव उत्पन्न होता है।
  • किर्गिज़स्तान और ताजिकिस्तान: दोनों मध्य एशियाई देश हैं, जिन्हें वर्ष 1991 में सोवियत संघ से स्वतंत्रता मिली थी ।
  • किर्गिज़स्तान की सीमा कज़ाकिस्तान, चीन, ताजिकिस्तान और उज़्बेकिस्तान से लगती है, तथा बिश्केक इसकी राजधानी है। 
  • ताजिकिस्तान की सीमा अफगानिस्तान, चीन, किर्गिज़स्तान और उज़्बेकिस्तान से लगती है और दुशांबे इसकी राजधानी है। 
  • दोनों देश उज़्बेकिस्तान के साथ फरगना घाटी साझा करते हैं।

Kyrgyzstan_AND_Tajikistan

और पढ़ें: भारत मध्य एशिया संबंध 

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2