खार्किव और कीव क्षेत्र | 22 May 2024

स्रोत: द हिंदू

रूस-यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में रूस ने सीमा पार यूक्रेन के उत्तर-पूर्वी खार्किव क्षेत्र में सेना भेजकर सैन्य अभियान शुरू कर दिया है।

  • यूक्रेन ने वर्ष 2022 के अंत तक इस क्षेत्र से रूसी सेना को पीछे धकेल दिया था, लेकिन अब गोला-बारूद और जनशक्ति की कमी के कारण उसे एक नए हमले का सामना करना पड़ रहा है।
  • रूस-यूक्रेन युद्ध दो वर्षों से जारी है, जिसका असर बड़े पैमाने पर विस्थापन के साथ ही यूरोप के भू-राजनीतिक परिदृश्य पर पड़ रहा है और वैश्विक अर्थव्यवस्था बाधित हो रही है।
  • यूक्रेन, पूर्वी यूरोप में स्थित एक देश है। इसकी राजधानी कीव है, जो उत्तर-मध्य यूक्रेन में नीपर नदी (Dnieper River) के तट पर स्थित है।
    • खार्किव शहर उत्तर-पूर्वी यूक्रेन में स्थित है। यह उडा (Uda), लोपन (Lopan) और खार्किव (Kharkiv) नदियों के संगम पर स्थित है।

Kharkiv_and_Kyiv_Region

और पढ़ें: रूस-यूक्रेन संघर्ष