लखनऊ शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 सितंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

जापान का SLIM मून मिशन

  • 28 Aug 2024
  • 2 min read

स्रोत: PhysOrg

हाल ही में जापान की अंतरिक्ष एजेंसी, JAXA ने अपने चंद्र लैंडर, स्मार्ट लैंडर फॉर इन्वेस्टिगेटिंग मून (Smart Lander for Investigating Moon- SLIM), जिसे "मून स्नाइपर" के नाम से भी जाना जाता है, से संपर्क टूट जाने के बाद उसका परिचालन समाप्त कर दिया है।

  • SLIM अंतरिक्ष यान के साथ संपर्क स्थापित करने के कई प्रयास विफल होने के बाद यह ऑपरेशन रोक दिया गया।

SLIM के बारे में:

  • SLIM एक छोटे पैमाने का चंद्र लैंडर है, जिसे सटीक लैंडिंग, कम आकार और वजन वाले उपकरणों तथा चंद्रमा की उत्पत्ति का अन्वेषण करने के लिये डिज़ाइन किया गया है।
  • यह एक मानवरहित अंतरिक्ष यान था, जिसका उद्देश्य भविष्य में सौर प्रणाली अन्वेषण के लिये आवश्यक निम्न-गुरुत्व अन्वेषण प्रौद्योगिकी का परीक्षण करना था।
  • चंद्रमा की सतह पर बहुत सटीकता से उतरने की क्षमता के कारण इसे "मून स्नाइपर" उपनाम दिया गया था।
  • जनवरी 2024 में इसने चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग की और यह उपलब्धि हासिल करने वाला जापान पाँचवा देश बन गया।
    • अन्य देश जो सफलतापूर्वक चंद्र सतह पर उतरने में सफल हुए हैं, वे हैं भारत, रूस, संयुक्त राज्य अमेरिका और चीन।
  • इसरो के चंद्रयान- 3 मिशन ने चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफलतापूर्वक लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराई।

और पढ़ें: चंद्रयान-3 : अंतरिक्ष नेतृत्व के लिये भारत की अनिवार्यता

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2