प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

भारत की सबसे बड़ी तेंदुआ सफारी

  • 29 Jun 2024
  • 1 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में कर्नाटक के बेंगलुरु में बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (Bannerghatta Biological Park- BBP) में भारत की सबसे बड़ी तेंदुआ सफारी का उद्घाटन किया गया।

  • BBP में तेंदुआ सफारी 20 हेक्टेयर क्षेत्र में फैली हुई है। इसमें प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाले चट्टानी ढाँचे और आंशिक रूप से पर्णपाती वनों के साथ एक उबड़-खाबड़ इलाका है तथा वर्तमान में यह 8 तेंदुओं का घर है।
  • बन्नेरघट्टा जैविक उद्यान (BBP) को वर्ष 2004 में बन्नेरघट्टा राष्ट्रीय उद्यान (Bannerghatta National Park- BNP) से अलग कर दिया गया और वर्ष 1974 में इसे राष्ट्रीय उद्यान का दर्जा प्राप्त हुआ।
    • यह स्वतंत्र रूप से विचरण करने वाले तेंदुओं (पेंथेरा पार्डस) का घर है।
    • इसमें चार खंड हैं: चिड़ियाघर, सफारी, तितली पार्क और बचाव केंद्र
    • पार्क की सीमाओं में चंपकधाम पहाड़ियों की घाटी भी शामिल है।

और पढ़ें: भारत में तेंदुओं की स्थिति 2022, अंतर्राष्ट्रीय तेंदुआ दिवस 2023

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2