ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

भारत का पहला फुल-स्टैक क्वांटम कंप्यूटर 'इंडस'

  • 24 Apr 2025
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

विश्व क्वांटम दिवस (14 अप्रैल) पर बंगलूरू स्थित कंपनी QpiAI ने भारत का पहला फुल-स्टैक क्वांटम कंप्यूटर, QpiAI-Indus लॉन्च किया, जो देश के राष्ट्रीय क्वांटम मिशन (NQM) में एक महत्त्वपूर्ण प्रगति को दर्शाता है। 

QpiAI-इंडस

  • परिचय: यह पूर्णतः भारत में निर्मित प्रथम क्वांटम कंप्यूटिंग प्रणाली है।
    • इसमें हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों शामिल हैं तथा क्वांटम अनुप्रयोगों को कुशलतापूर्वक चलाने के लिये क्वांटम प्रोसेसर से लेकर AI-संचालित अनुप्रयोग टूल शामिल हैं।
  • प्रदर्शन: इस प्रणाली में 25 क्यूबिट हैं जो उच्च प्रदर्शन क्वांटम कंप्यूटिंग के लिये महत्त्वपूर्ण हैं।
    • यह पारंपरिक कंप्यूटरों की तुलना में अधिक स्थिरता और न्यूनतम त्रुटि दर के साथ तीव्र गति से जटिल गणना करने में सक्षम है।
  • अनुप्रयोग: जीव विज्ञान (दवा खोज, जीनोमिक्स), पदार्थ विज्ञान (नई सामग्री डिज़ाइन करना), गतिशीलता और लॉजिस्टिक्स (रूट एवं आपूर्ति शृंखला अनुकूलन) में इसके संभावित उपयोग हैं।

विश्व क्वांटम दिवस 

  • इसे वर्ष 2021 में क्वांटम भौतिकी में प्लैंक स्थिरांक (4.14) के स्मरण और क्वांटम विज्ञान तथा इसके तकनीकी प्रभाव के बारे में जागरूकता को बढ़ावा देने के लिये शुरू किया गया था। 
  • यह तिथि इसलिये चुनी गई क्योंकि 14 अप्रैल (" 4.14") प्लैंक स्थिरांक (4.14 × 10⁻¹⁵ eVs) के पहले तीन अंकों को दर्शाता है।
  • संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2025 को 'क्वांटम विज्ञान और प्रौद्योगिकी का अंतर्राष्ट्रीय वर्ष' घोषित किया है।

National_Quantum_Mission

और पढ़ें: राष्ट्रीय क्वांटम मिशन, क्वांटम-सक्षम विज्ञान और प्रौद्योगिकी (QuEST)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2