वर्ष 2023 में भारत बना विश्व का तीसरा सबसे बड़ा सौर ऊर्जा उत्पादक | 10 May 2024

स्रोत: द हिंदू

वर्ष 2023 में विश्व के तीसरे सबसे बड़े सौर ऊर्जा उत्पादक के रूप में भारत की उल्लेखनीय उपलब्धि वैश्विक ऊर्जा परिदृश्य में नवीकरणीय ऊर्जा स्रोतों की ओर एक महत्त्वपूर्ण बदलाव को रेखांकित करती है।

  • भारत ने वर्ष 2023 में सौर ऊर्जा उत्पादन में जापान को पीछे छोड़ते हुए, 110 BU की तुलना में 113 बिलियन यूनिट (BU) का उत्पादन किया।
  • चीन वैश्विक स्तर पर सौर ऊर्जा का अग्रणी उत्पादक राष्ट्र बना हुआ है, जिसने वर्ष 2024 में 584 BU का उत्पादन किया, जो अगले इसके बाद के देशों (संयुक्त राज्य अमेरिका, जापान, जर्मनी और भारत) की तुलना में अधिक है।
  • भारत, 73 गीगावाट (GW) सौर ऊर्जा क्षमता के साथ स्थापित बिजली क्षमता में विश्व स्तर पर पाँचवें स्थान पर है।
  • वर्ष 2023 में वैश्विक सौर ऊर्जा उत्पादन वर्ष 2015 की तुलना में छह गुना अधिक था, जबकि भारत में 
  • यह 17 गुना अधिक था।
    • भारत की विद्युत उत्पादन में सौर ऊर्जा की हिस्सेदारी वर्ष 2015 में 0.5% से बढ़कर वर्ष 2023 में 5.8% हो गई।
  • सौर ऊर्जा भारत की कुल स्थापित विद्युत उत्पादन का 18% है, लेकिन उत्पादित विद्युत का केवल 6.66% है, जो क्षमता और वास्तविक उत्पादन के बीच अंतर को उजागर करता है।
  • सौर एवं पवन ऊर्जा सहित नवीकरणीय ऊर्जा का वर्ष 2023 में वैश्विक विद्युत उत्पादन में 30% हिस्सा था, जिसमें चीन प्रमुख योगदानकर्त्ता रहा।

और पढ़ें…भारत का सौर ऊर्जा सपना