नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

भारत-EFTA डेस्क

  • 13 Feb 2025
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू 

भारत और यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) ने आर्थिक संबंधों का सुदृढ़ीकरण करने तथा व्यापार एवं आर्थिक साझेदारी समझौते (TEPA) के तहत निवेश को सुविधाजनक बनाने के लिये भारत-EFTA डेस्क का शुभारंभ किया

भारत-EFTA डेस्क 

  • परिचय: यह इन्वेस्ट इंडिया द्वारा स्थापित एक समर्पित निवेश सुविधा तंत्र है, जो EFTA देशों के व्यवसायों के लिये भारत में निवेश करने हेतु एकल स्रोत अथवा एकल-खिड़की मंच के रूप में कार्य करता है।
  • उद्देश्य: भारत-EFTA डेस्क का लक्ष्य TEPA के उद्देश्यों को साकार करने में सहायता करना है, जैसे:
  • भारत-EFTA TEPA मार्च 2024 में हस्ताक्षरित एक व्यापक FTA है।

यूरोपीय मुक्त व्यापार संघ (EFTA) 

  • EFTA आइसलैंड, लिकटेंस्टीन, नॉर्वे और स्विट्ज़रलैंड का अंतर-सरकारी संगठन है, जिसे स्टॉकहोम अभिसमय (1960) के तहत स्थापित किया गया था।
  • भारत EFTA का पांचवाँ सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है (यूरोपीय संघ, अमेरिका, ब्रिटेन और चीन के बाद)।
  • द्वीपक्षीय व्यापार: भारत और EFTA देशों के बीच व्यापार वर्ष 2023-24 में 24 बिलियन अमरीकी डॉलर था, जो वर्ष 2022-23 के 18.65 बिलियन अमरीकी डॉलर से अधिक था। व्यापार अंतराल EFTA ब्लॉक के पक्ष में था।
  • प्रमुख साझेदार: स्विट्ज़रलैंड (सबसे बड़ा), उसके बाद नॉर्वे

MAJOR_TRADE_AGREEMENTS_OF_INDIA

और पढ़ें: भारत-EFTA व्यापार समझौता

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2