आईबेरियन लिंक्स | 22 Jun 2024

स्रोत: डाउन टू अर्थ 

हाल ही में, वैश्विक स्तर पर सबसे दुर्लभ बिल्ली प्रजातियों में से एक, आईबेरियन लिंक्स (लिंक्स पार्डिनस), इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की लाल सूची में ‘संकटग्रस्त' (Endangered) से 'सुभेद्य' (Vulnerable) हो गई है।

  • परिपक्व आईबेरियन लिंक्स की संख्या वर्ष 2001 के 62 से बढ़कर वर्ष 2022 में 648 हो गई है। वर्तमान में, पूरे स्पेन और पुर्तगाल में 2,000 से अधिक लिंक्स हैं।

आईबेरियन लिंक्स के बारे में:

  • यह फेलिडे वर्ग से संबंधित है।
  • यह बिल्ली के समान प्रजातियों (मांसाहारी स्तनधारियों का वर्ग) में सबसे खतरनाक है।
  • वितरण: आईबेरियन लिंक्स दक्षिण-पश्चिमी स्पेन के दो अलग-अलग क्षेत्रों, अर्थात् पूर्वी सिएरा मोरेना और निचले ग्वाडलक्विविर के पश्चिम में तटीय मैदानों तक सीमित है।
  • संरक्षण स्थिति: इन्हें IUCN रेड लिस्ट के परिशिष्ट II के तहत संरक्षित किया गया है और इसे CITES परिशिष्ट I में सूचीबद्ध किया गया है।
  • संकट: अवैध शिकार, सड़क दुर्घटनाएँ, आवास विखंडन एवं जलवायु परिवर्तन।

  • वर्ष 1948 में स्थापित IUCN प्राकृतिक विश्व की स्थिति और इसकी सुरक्षा के लिये आवश्यक उपायों पर वैश्विक प्राधिकरण है।

और पढ़े : इंटरनेशनल यूनियन फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर (IUCN) की लाल सूची