भारत में IBCA का मुख्यालय | 19 Apr 2025

स्रोत: IE

​भारत को इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस (IBCA) का मुख्यालय और सचिवालय नामित किया गया है।

  • IBCA के बारे में: यह एक संधि-आधारित अंतर-सरकारी संगठन है, जिसे भारत ने अप्रैल 2023 में प्रोजेक्ट टाइगर की 50वीं वर्षगाँठ के अवसर पर लॉन्च किया था। 
  • उद्देश्य: इसका उद्देश्य विश्व की सात प्रमुख बड़ी बिल्लियों — बाघ, शेर, तेंदुआ, हिम तेंदुआ, प्यूमा, जगुआर और चीता — के संरक्षण को बढ़ावा देना है।​
  • कानूनी स्थिति: पाँच देशों- भारत, लाइबेरिया, एस्वातिनी, सोमालिया और निकारागुआ द्वारा अनुसमर्थन के बाद, IBCA एक पूर्ण वैश्विक कानूनी इकाई बन गया है। 
    • भारत ने सितंबर 2023 में औपचारिक रूप से इसकी सदस्यता ग्रहण की।​
  • सदस्यता: IBCA की सदस्यता सभी संयुक्त राष्ट्र सदस्य देशों के लिये खुली है, चाहे वे ऐसे देश हों जहाँ ये प्रजातियाँ स्वाभाविक रूप से पाई जाती हैं, या वे देश जो बड़ी बिल्लियों के संरक्षण में सहयोग करने में रुचि रखते हैं।​
  • शासकीय संरचना: IBCA में एक महासभा (Assembly of Members), एक स्थायी समिति (Standing Committee) और भारत में स्थित एक सचिवालय (Secretariat) शामिल है।

International_Big_Cat_Alliance

और पढ़ें: इंटरनेशनल बिग कैट एलायंस