हिरोशिमा दिवस 2024 | 07 Aug 2024

स्रोत : इंडियन एक्सप्रेस

6 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका द्वारा जापान के हिरोशिमा पर परमाणु बम गिराए जाने की स्मृति में 6 अगस्त को हिरोशिमा दिवस मनाया जाता है।

  • 6 अगस्त 1945 को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने हिरोशिमा पर B-29 बमवर्षक एनोला गे का उपयोग करके "लिटिल बॉय" नामक परमाणु बम गिराया था।
    • इसमें लगभग 70,000-80,000 लोग तुरंत मर गए और बाद में कई लोगों की चोट और विकिरण से मृत्यु हो गई। 
  • 9 अगस्त 1945 को अमेरिका ने नागासाकी पर दूसरा परमाणु बम "फैट मैन" गिराया, जिसके कारण 15 अगस्त 1945 को जापान ने आत्मसमर्पण कर दिया और द्वितीय विश्व युद्ध समाप्त हो गया।
  • इसने युद्ध में परमाणु हथियारों के पहले उपयोग को चिह्नित किया और 15 अगस्त 1945 को जापान के आत्मसमर्पण का कारण बना, जिससे द्वितीय विश्व युद्ध प्रभावी रूप से समाप्त हो गया।
  • जनरल डगलस मैकआर्थर और अन्य शीर्ष कमांडरों ने निरंतर बमबारी और योजनाबद्ध बड़े पैमाने पर आक्रमण, "ऑपरेशन डाउनफाॅल" का समर्थन किया, जिसके परिणामस्वरूप 1 मिलियन अमेरिकी कैजुअल्टी होने का अनुमान था। 
    • ऐसी उच्च कैजुअल्टी से बचने के लिये, राष्ट्रपति ट्रूमैन ने परमाणु बम का प्रयोग करने का फैसला किया।
  • दिसंबर 1941 में, अमेरिकी सरकार ने जे रॉबर्ट ओपेनहाइमर के नेतृत्व में बम विकसित करने हेतु मैनहट्टन परियोजना शुरू की। 
  • परमाणु बमबारी की घटना ने परमाणु हथियारों के प्रसार को प्रतिबंधित करने के लिये व्यापक परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (CTBT), परमाणु अप्रसार संधि, सीमित परीक्षण प्रतिबंध संधि, परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह आदि को उत्पन्न किया ।

और पढ़ें: हिरोशिमा बमबारी की 75वीं वर्षगांठ