हिंदी दिवस 2024 | 16 Sep 2024

स्रोत: पी.आई.बी.

भारत ने 14 सितंबर, 2024 को हिंदी दिवस मनाया, जो हिंदी भाषा को देश की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाए जाने की 75वीं वर्षगाँठ का प्रतीक है।

  • केंद्रीय गृह और सहकारिता मंत्री ने हिंदी के आधिकारिक भाषा के रूप में 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में एक स्मारक डाक टिकट जारी किया।
  • 14 सितंबर 1949 को संविधान सभा ने देवनागरी लिपि में हिंदी को भारत संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्रदान की थी।
  • मुंशी -अयंगर फार्मूले, के.एम. मुंशी और एन. गोपालस्वामी अयंगर के बीच एक समझौता, के परिणामस्वरूप संविधान के अनुच्छेद 343 के तहत हिंदी को देवनागरी लिपि में संघ की आधिकारिक भाषा के रूप में अपनाया गया, जबकि अंग्रेज़ी को पंद्रह वर्षों तक आधिकारिक उद्देश्यों के लिये जारी रखने की अनुमति दी गई।
    • जैसे ही 15 वर्ष की अवधि समाप्त हुई, हिंदी भाषा अपनाए जाने के भय से विरोध प्रदर्शन के परिणामस्वरूप राजभाषा अधिनियम, 1963 पारित हुआ, जिसके तहत हिंदी के साथ-साथ अंग्रेज़ी को भी आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता प्रदान की गई।
  • हिंदी से संबंधित अनुच्छेद: अनुच्छेद 210 के तहत विधायिका में प्रयोग की जाने वाली भाषा राज्य की राजभाषा, हिंदी या अंग्रेज़ी हो सकती है।
    • अनुच्छेद 351: यह हिंदी भाषा को विकसित करने के लिये इसके प्रसार का प्रावधान करता है ताकि यह भारत की मिश्रित संस्कृति के सभी तत्त्वों के लिये अभिव्यक्ति के माध्यम के रूप में कार्य कर सके।
  • हिंदी भारत के संविधान की आठवीं अनुसूची में सूचीबद्ध 22 भाषाओं में से एक है और यह शास्त्रीय भाषा नहीं है। 
    • इस भाषा का नाम फारसी शब्द 'हिंद' से लिया गया है जिसका अर्थ है 'सिंधु नदी की भूमि' और यह संस्कृत की वंशज है।

और पढ़ें…. विश्व हिंदी दिवस