जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

ग्लोबई नेटवर्क

  • 30 Sep 2024
  • 2 min read

स्रोत: TH

हाल ही में भारत को भ्रष्टाचार विरोधी कानून प्रवर्तन प्राधिकरणों के वैश्विक परिचालन नेटवर्क (ग्लोबई नेटवर्क) की 15 सदस्यीय संचालन समिति हेतु चुना गया। 

ग्लोबई के बारे में:

  • ग्लोबई नेटवर्क G-20 की पहल है जिसे वर्ष 2020 से भारत द्वारा समर्थित किया जा रहा है।
    • इसकी स्थापना वर्ष 2021 में भ्रष्टाचार के खिलाफ संयुक्त राष्ट्र महासभा के विशेष सम्मलेन में एक विशेष कार्यक्रम के दौरान की गई थी।
  • इसका संचालन इसके सदस्यों द्वारा किया जाता है और इसे ड्रग्स और अपराध पर संयुक्त राष्ट्र कार्यालय (UNODC) द्वारा समर्थन प्राप्त है
    • वर्तमान में इसमें 121 सदस्य देश और 219 प्राधिकरण शामिल हैं।
    • इसकी पहलों के प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन हेतु इसमें एक अध्यक्ष, एक उपाध्यक्ष और 13 सदस्य शामिल हैं।
    • यह सीमा पार वित्तीय अपराधों को रोकने के क्रम में खुफिया जानकारी और सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने की सुविधा प्रदान करता है
  • इस संदर्भ में भारत में गृह मंत्रालय (MHA) केंद्रीय प्राधिकरण है जिसमें केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) और प्रवर्तन निदेशालय (ED) सदस्य प्राधिकरण हैं।

भ्रष्टाचार के विरुद्ध अन्य प्रयास:

अधिक पढ़ें: भ्रष्टाचार के विरुद्ध संयुक्त राष्ट्र अभिसमय (UNCAC)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2