ग्लिसे 12 b पृथ्वी के निकट संभावित रूप से निवासनीय एक्सोप्लैनेट | 28 May 2024

स्रोत: डाउन टू अर्थ

NASA ने पृथ्वी से सिर्फ 40 प्रकाश वर्ष दूर स्थित, पृथ्वी के आकार के संभावित रहने योग्य ग्लिसे 12 b नामक एक्सोप्लैनेट की खोज की घोषणा की है, इस संदर्भ में यह हमारे सौरमंडल के सबसे करीबी ज्ञात संभावित रहने योग्य ग्रहों में से एक है।

  • ग्लिसे 12 b का औसत सतही तापमान 42 डिग्री सेल्सियस है, जो अब तक खोजे गए लगभग 5,000 या उससे ज़्यादा एक्सोप्लैनेट में से अधिकांश से कम है।
    • यह एक्सोप्लैनेट पृथ्वी से थोड़ा छोटा है तथा इसका आकार शुक्र के बराबर है।
  • ग्लिसे 12b एक सुपर-अर्थ एक्सोप्लैनेट है जो हर 12.8 दिनों में M-टाइप (लाल बौना) तारे, ग्लिसे 12 की परिक्रमा करता है। इस तारे के कुल सात ग्रह हैं, जो लगभग पृथ्वी के आकार के होने के साथ संभवतः चट्टानी हैं।
    • ग्लिसे 12 की परिक्रमा करने वाले तीन ग्रह निवासनीय ज़ोन (एक तारे से वह दूरी जिस पर ग्रहों की सतहों पर तरल अवस्था में जल मौज़ूद हो सकता है) के अंतर्गत आते हैं।
    • इस तारे में धातुओं का अभाव है, जिससे पता चलता है कि इसमें पृथ्वी की तुलना में क्षीण चुंबकीय क्षेत्र होने के साथ ज्वालामुखीय क्षेत्र प्रबल हो सकता है, जो ग्लिसे 12b के वातावरण को बनाए रखने में सहायक हो सकता है।
  • नासा के ट्रांज़िटिंग एक्सोप्लैनेट सर्वे सैटेलाइट (TESS) ने ग्लिसे 12 b की शुरुआती पहचान में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप के साथ आगे के अवलोकन और विश्लेषण का मार्ग प्रशस्त हुआ।

और पढ़ें: एक्सोप्लैनेट