प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

पूर्वी लहर अभ्यास

  • 30 Apr 2024
  • 1 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

हाल ही में भारतीय नौसेना ने भारत के पूर्वी तट पर "पूर्वी लहर" नामक एक सैन्य अभ्यास आयोजित किया।

  • इस अभ्यास का उद्देश्य क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा चुनौतियों से निपटने के लिये भारतीय नौसेना की तैयारियों  का आकलन करना था।
  • भारतीय वायु सेना (Indian Air Force), अंडमान और निकोबार कमान तथा तटरक्षक बल के जहाज़ों, पनडुब्बियों, विमानों एवं विशेष बलों ने अभ्यास में भाग लिया, जो सेवाओं के मध्य उच्च स्तरीय  अंतरसंचालनीयता का संकेत देता है।
  • यह अभ्यास कई चरणों में आयोजित किया गया:
    • सामरिक चरण: यथार्थवादी परिदृश्य में युद्ध प्रशिक्षण, 
    • आयुध चरण विभिन्न फायरिंग रेंज को सफलतापूर्वक संचालित करके
  • विभिन्न स्थानों से विमानों का संचालन करके परिचालन क्षेत्र में निरंतर समुद्री डोमेन जागरूकता बनाए रखी गई थी।
  • इसने भारतीय नौसेना की लक्ष्य पर आयुध पहुँचाने की क्षमता की पुनः पुष्टि की।

और पढ़ें: भारतीय नौसेना दिवस 2023

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow