इंदौर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 11 नवंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


प्रारंभिक परीक्षा

वर्ष 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों की सूची से कुछ खेलों को हटाना

  • 23 Oct 2024
  • 6 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस 

चर्चा में क्यों?

वर्ष 2026 में ग्लासगो में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों (CWG) से छह खेलों को हटा दिया गया है यह वर्ष 2022 के राष्ट्रमंडल खेलों के उन 12 खेलों में शामिल है जिनमें भारत ने पदक जीते थे। 

  • इनमें बैडमिंटन, क्रिकेट, हॉकी, स्क्वैश, टेबल टेनिस और कुश्ती शामिल हैं।
  • भारत ने ग्लासगो खेलों से इन प्रमुख खेलों को बाहर रखे जाने का कड़ा विरोध किया है क्योंकि ये भारत के शीर्ष प्रदर्शन वाले खेल हैं।

राष्ट्रमंडल खेल 2026 से संबंधित हालिया घटनाक्रम क्या हैं?

  • परिचय:
    • राष्ट्रमंडल खेलों का 23वाँ संस्करण 23 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक स्कॉटलैंड में आयोजित किया जाएगा, जो वर्ष 2014 के खेलों के 12 साल बाद इस शहर में इनके आयोजन की वापसी का प्रतीक होंगे।
  • हटाए जाने वाले खेल:
    • हॉकी:
      • हॉकी वर्ष 1998 से राष्ट्रमंडल खेलों का हिस्सा है, जिसमें भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के इतिहास में दूसरी सर्वश्रेष्ठ टीम के रूप में स्थान प्राप्त किया था और इसने छह पदक हासिल किये थे: पुरुष और महिला टीमों के लिये एक स्वर्ण, चार रजत तथा एक कांस्य।
      • वर्ष 2022 में बर्मिंघम में भारतीय पुरुष टीम दूसरे स्थान पर रही, जबकि महिला टीम ने कांस्य पदक हासिल किया।
    • कुश्ती:
      • भारत ने कुश्ती में ऐतिहासिक रूप से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है तथा इसमें अब तक 114 पदक जीते हैं जिनमें 49 स्वर्ण, 39 रजत और 26 कांस्य पदक शामिल हैं। 
      • बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुश्ती में छह स्वर्ण सहित 12 पदक जीते।
    • बैडमिंटन:
      • भारत ने बर्मिंघम खेलों में बैडमिंटन में छह पदक जीते, जिनमें तीन स्वर्ण पदक शामिल हैं
    • टेबल टेनिस:
      • वर्ष 2002 में राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल टेबल टेनिस खेल के प्रत्येक संस्करण में भारत ने कुल 20 पदक जीते हैं।
    • स्क्वैश और क्रिकेट:
      • इन्हें वर्ष 1998 में कुआलालंपुर (मलेशिया) में आयोजित राष्ट्रमंडल खेलों में शामिल किया गया।
  • खेलों को हटाए जाने का कारण:
    • सीमित बजट के कारण वर्ष 2026 के राष्ट्रमंडल खेलों से कुछ खेलों को बाहर रखा गया है।
    • विक्टोरिया (ऑस्ट्रेलिया) ने उच्च लागत के कारण मेजबान देश से अपना नाम वापस ले लिया है तथा ग्लासगो (जो अब कम बजट में मेजबानी कर रहा है) ने खेलों को 4 श्रेणियों तक सीमित करने का फैसला किया है।

राष्ट्रमंडल खेलों से संबंधित मुख्य तथ्य क्या हैं?

  • यह राष्ट्रमंडल देशों के एथलीटों द्वारा आयोजित होने वाला एक चतुर्भुजीय अंतर्राष्ट्रीय बहु-खेल आयोजन है।
  • इसका प्रबंधन राष्ट्रमंडल खेल महासंघ (CGF) द्वारा किया जाता है।
    • यह राष्ट्रमंडल खेलों और राष्ट्रमंडल युवा खेलों के निर्देशन एवं नियंत्रण के लिए ज़िम्मेदार संगठन है।
    • यह एक ऐसा संगठन है जिसका मुख्यालय और निगमन ब्रिटेन में है लेकिन यह 72 सदस्य देशों एवं क्षेत्रों में कार्य करता है।
  • प्रथम राष्ट्रमंडल खेल अगस्त 1930 में हैमिल्टन, ओंटारियो, कनाडा में आयोजित हुए थे।

राष्ट्रमंडल

  • राष्ट्रमंडल 56 देशों का एक समूह है, जिसमें अधिकांश पूर्व ब्रिटिश उपनिवेश शामिल हैं।
  • इसकी स्थापना वर्ष 1949 में लंदन घोषणापत्र द्वारा की गई थी।
  • राष्ट्रमंडल के सदस्य मुख्य रूप से अफ्रीका, अमेरिका, एशिया और प्रशांत क्षेत्र (जिनमें से कई उभरती अर्थव्यवस्थाएँ हैं) से हैं लेकिन इस समूह के तीन यूरोपीय सदस्य साइप्रस, माल्टा और यूके हैं।
  • राष्ट्रमंडल में शामिल विकसित राष्ट्र ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूज़ीलैंड हैं।

  UPSC सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न   

प्रिलिम्स:

प्रश्न. निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: (2010)

  1. राष्ट्रमंडल का कोई चार्टर, संधि या संविधान नहीं है। 
  2. एक बार ब्रिटिश साम्राज्य (क्षेत्राधिकार/नियम/जनादेश) के अधीन सभी क्षेत्र/देश स्वतः ही इसके सदस्य के रूप में राष्ट्रमंडल में शामिल हो गए।

उपर्युक्त कथनों में से कौन-सा/से सही है/हैं?

(a) केवल 1               
(b) केवल 2
(c) 1 और 2 दोनों      
(d) न तो 1 और न ही 2

उत्तर: (a)

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2