प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में ई-श्रम पोर्टल का प्रदर्शन

  • 22 Jun 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी. 

हाल ही में 4 जून 2024 को ज़िनेवा, स्विटज़रलैंड में आयोजित 112वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन के दौरान श्रम एवं रोज़गार मंत्रालय के सचिव के नेतृत्व में एक भारतीय प्रतिनिधिमंडल द्वारा ई-श्रम पोर्टल का प्रदर्शन किया गया।

  • अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन ILO का सर्वोच्च निर्णय लेने वाला निकाय है। यह अंतर्राष्ट्रीय श्रम मानकों और ILO की व्यापक नीतियों को निर्धारित करता है। इसकी बैठकें वार्षिक रूप से होती है।
    • यह सभी 187 ILO सदस्य देशों की सरकारों, श्रमिकों और नियोक्ताओं के प्रतिनिधियों को एक साथ लाता है।
  • ई-श्रम पोर्टल को वर्ष 2021 में असंगठित श्रमिकों के लिये "वन-स्टॉप-सॉल्यूशन" के रूप में लॉन्च किया गया था, ताकि संपूर्ण भारत में प्रवासी या असंगठित श्रमिकों के लिये एक राष्ट्रीय डेटाबेस का निर्माण किया जा सके और विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तक पहुँच को सुविधाजनक बनाया जा सके।
  • सरकार का लक्ष्य प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY), प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY), और आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY), PM-SVANidhi जैसी अन्य योजनाओं को ई-श्रम पोर्टल में एकीकृत करना है।
  • भारत के अनौपचारिक श्रम बाज़ार में देश के लगभग 85% श्रमिक शामिल हैं, जिसमें से 90% से अधिक स्वरोज़गार या आकस्मिक मज़दूर शामिल हैं।

और पढ़ें: भारत के अनौपचारिक श्रम बाज़ार में सुधार

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2