इंदौर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 11 नवंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहब फाल्के पुरस्कार

  • 05 Oct 2024
  • 2 min read

स्रोत: द हिंदू

हाल ही में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने घोषणा की है कि वर्ष 2022 का दादा साहब फाल्के पुरस्कार अभिनेता और पूर्व राज्यसभा सांसद मिथुन चक्रवर्ती को दिया जाएगा।

  • यह पुरस्कार भारतीय सिनेमा में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान के लिये 70वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह के दौरान प्रदान किया जाएगा।
  • यह दादा साहब फाल्के पुरस्कार के 54वें प्राप्तकर्ता होंगे।
  • दादा साहब फाल्के पुरस्कार:
    • यह देश का सर्वोच्च फिल्म सम्मान है जिसकी शुरुआत वर्ष 1969 में हुई थी, जो “भारतीय सिनेमा के विकास और वृद्धि में उत्कृष्ट योगदान” के लिये दिया जाता है।
    • यह पुरस्कार पहली बार “भारतीय सिनेमा की प्रथम महिला” देविका रानी को प्रदान किया गया था।
    • इस पुरस्कार में एक स्वर्ण कमल, 10 लाख रुपये का नकद पुरस्कार, एक प्रमाण पत्र, एक रेशम रोल और एक शॉल शामिल है। 
    • इसे भारत के राष्ट्रपति द्वारा दिया जाता है।
  • धुंडीराज गोविंद फाल्के: 
    • वह एक भारतीय निर्माता, निर्देशक और पटकथा लेखक थे जिन्होंने भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र (1913) का निर्देशन किया था।
      • उन्हें “भारतीय सिनेमा के जनक” के रूप में जाना जाता है।

अधिक पढ़ें: राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2