नौसेना स्टाफ के रूप में डी.के. त्रिपाठी | 30 Apr 2024

स्रोत: पी.आई.बी

सरकार ने वाइस एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नौसेना स्टाफ का अगला प्रमुख नियुक्त किया है। इससे पहले उन्होंने नौसेना स्टाफ के उप प्रमुख के रूप में कार्य किया था।

  • 30 अप्रैल, 2024 को एडमिरल आर. हरि कुमार की सेवा से सेवानिवृत्ति के बाद उन्होंने पदभार ग्रहण किया।
  • वाइस एडमिरल त्रिपाठी ने लगभग 39 वर्षों तक भारतीय नौसेना में सेवा की है। उन्हें 1 जुलाई, 1985 को भारतीय नौसेना की कार्यकारी शाखा में नियुक्त किया गया था।
  • उन्होंने पश्चिमी नौसेना कमान के फ्लैग ऑफिसर, कमांडिंग-इन-चीफ के रूप में कार्य किया था।
  • वह संचार और इलेक्ट्रॉनिक युद्ध विशेषज्ञ हैं।
  • उन्होंने भारतीय नौसेना के जहाज़ों विनाश, किर्च और त्रिशूल की कमान संभाली है।
  • उन्होंने विभिन्न महत्त्वपूर्ण अभियानों और अन्य पदों को भी सुशोभित किया, जिसमें पश्चिमी कमांड के फ्लीट ऑपरेशन ऑफिसर, नौसेना संचालन के निदेशक एवं नई दिल्ली में नौसेना योजनाओं के प्रधान निदेशक शामिल हैं।
  • उन्हें केरल के एझिमाला में प्रतिष्ठित भारतीय नौसेना अकादमी के कमांडेंट के रूप में नियुक्त किया गया था।
  • वह सैनिक स्कूल रीवा और राष्ट्रीय रक्षा अकादमी, खडकवासला के पूर्व छात्र हैं।

और पढ़ें: नौसेना के स्वदेशीकरण के प्रयास