चक्रवात असना | 03 Sep 2024

स्रोत : द हिंदू 

हाल ही में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि गुजरात के कच्छ तट और पाकिस्तान के आस-पास के क्षेत्रों में चक्रवात असना उत्पन्न हुआ।

  • वर्ष 1891 के बाद से अगस्त में अरब सागर में केवल तीन चक्रवाती तूफान आए हैं, जिनमें से सबसे हालिया 2023 से पहले वर्ष 1976 में आया था।
  • उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के पास बंगाल की खाड़ी में एक निम्न वायुदाब वाला क्षेत्र बना है - जो चक्रवात का एक बहुत ही प्रारंभिक संकेत था।
  • चक्रवाती तूफान असना के कारण गुजरात में अत्यधिक वर्षा हुई, जिसके कारण 26 लोगों की मृत्यु हो गई, 18,000 व्यक्तियों को दूसरे स्थानों पर जाना पड़ा और 1,200 लोगों को बाढ़ से बचाया गया।
  • निर्माण: चक्रवात गर्म समुद्री जल के ऊपर उत्पन्न होते हैं, जहाँ नम वायु ऊपर की ओर उठती है, जिससे कम दाब वाली प्रणाली बनती है। यह प्रणाली कोरिओलिस प्रभाव के कारण तीव्र हो जाती है, जिससे तेज़ वायु के साथ एक घूर्णनशील तूफान निर्मित होता है।
  • पाकिस्तान द्वारा नामित चक्रवात असना का अर्थ है "स्वीकार या प्रशंसा करने योग्य।"
    • चक्रवातों का नामकरण: सदस्य देशों द्वारा प्रस्तुत सुझावों की सूची में से नाम चुने जाते हैं। नाम प्रायः आक्रामक न होकर उच्चारण में आसान, सांस्कृतिक रूप से प्रासंगिक होते हैं।

और पढ़ें: IMD द्वारा मौसम की निगरानी, ​​विश्व मौसम विज्ञान दिवस, महासागरीय धाराएँ