भारत में क्रूज़ पर्यटन | 26 Apr 2025
स्रोत: पी.आई.बी.
चर्चा में क्यों?
भारत क्रूज़़ भारत मिशन (CBM), मैरीटाइम इंडिया विज़न (MIV-2030) और IWAI के नेतृत्व वाली नई साझेदारियों के माध्यम से क्रूज़़ पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है।
क्रूज़़ पर्यटन से संबंधित प्रमुख तथ्य क्या हैं?
- क्रूज़़ पर्यटन: यह अवकाश यात्रा का एक रूप है जिसमें समुद्री यात्राओं (समुद्र पर) और नदी यात्राओं (अंतर्देशीय जलमार्गों पर) के माध्यम से यात्रा, आतिथ्य और दर्शनीय स्थलों की यात्रा शामिल है।
- भारत का प्राकृतिक लाभ: भारत में 7,500 किमी लंबी तटरेखा, 12 प्रमुख और लगभग 200 छोटे बंदरगाह तथा 111 राष्ट्रीय जलमार्ग हैं, जिसके तहत 20,000 किमी से अधिक नौगम्य नदियाँ और नहरें शामिल हैं।
- 1,300 से अधिक द्वीप और तटीय राज्य भारत में समुद्री और अंतर्देशीय क्रूज़ पर्यटन क्षमता को बढ़ावा देने में निर्णायक हैं।
- नदी क्रूज़़ पर्यटन में हालिया प्रगति:
- यमुना (दिल्ली): IWAI और दिल्ली सरकार के बीच मार्च 2025 में राष्ट्रीय जलमार्ग-110 पर इलेक्ट्रिक-सोलर हाइब्रिड नौकाओं का उपयोग करके 4 किलोमीटर के पर्यावरण अनुकूल क्रूज़ विकसित करने के क्रम में समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये गए।
- जम्मू और कश्मीर: चिनाब (NW-26), झेलम (NW-49) और रावी (NW-84) पर क्रूज़ विकास के लिये समझौता ज्ञापन (मार्च 2025) पर हस्ताक्षर किये गए।
- मध्य प्रदेश और गुजरात: त्रिपक्षीय समझौते के तहत कुक्षी-सरदार सरोवर मार्ग पर क्रूज़ सेवाएँ शुरू की गईं।
- रिवर क्रूज़़ पर्यटन रोडमैप 2047: यह समुद्री अमृत काल विज़न 2047 के भाग के रूप में अंतर्देशीय जलमार्ग विकास परिषद (IWDC) की पहल है जिसमें 4 स्तंभों - बुनियादी ढाँचे, एकीकरण, पहुँच और नीतिगत प्रक्रिया पर ध्यान दिया जाना शामिल है।
क्रूज़़ पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु भारत की पहल:
- CBM: भारत को वर्ष 2029 तक प्रमुख पर्यटन स्थलों में से एक बनाने के लिये वर्ष 2024 में CBM लॉन्च किया गया।
- बंदरगाह, जहाज़रानी और जलमार्ग मंत्रालय के नेतृत्व में इसका लक्ष्य वित्त वर्ष 2023-24 में 4.71 लाख की तुलना में वर्ष 2029 तक क्रूज़़ यात्री परिवहन को दोगुना करना है।
- 3 स्टेज (वर्ष 2024-2029) में कार्यान्वित इस मिशन में टर्मिनल डेवलपमेंट, डिजिटलीकरण, डीकार्बन स्कीम और क्षेत्रीय गठबंधन (UAE, मालदीव, सिंगापुर) शामिल हैं।
- नेशनल क्रूज़़ अवसंरचना मास्टर प्लान, 2047 के साथ ई-वीज़ा एवं ई-क्लीयरेंस जैसी पहलों का उद्देश्य सुविधाएँ और पर्यटन को बढ़ावा देना है।
- MIV: MIV, 2030 का लक्ष्य अगले दशक में 8 गुना वृद्धि लक्ष्य के साथ भारत को एक प्रमुख वैश्विक क्रूज़़ पर्यटन केंद्र बनाना है।
- यह समुद्री, तटीय द्वीप, अंतर्देशीय क्रूज़़ विकास पर केंद्रित है।
- नदी क्रूज़़ पर्यटन पर बल: नदी क्रूज़़ पर्यटन भारत की जैवविविधता और सांस्कृतिक विरासत के उपयोग पर आधारित उभरता हुआ क्षेत्र है। भारत का अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (IWAI) गंगा, ब्रह्मपुत्र और केरल बैकवाटर जैसी नदियों के तट पर नेविगेशन, टर्मिनल और हेरिटेज सर्किट विकसित कर रहा है।
- भारत, भारत-बांग्लादेश के बीच अंतर्राष्ट्रीय आवागमन को भी बढ़ावा दे रहा है।
- इस क्रम में एक प्रमुख आकर्षण MV गंगा विलास है, जो विश्व की सबसे लंबी नदी क्रूज़ है जिसे वर्ष 2023 में शुरू करने के साथ लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया।
- भारत, भारत-बांग्लादेश के बीच अंतर्राष्ट्रीय आवागमन को भी बढ़ावा दे रहा है।
अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन क्या है?
और पढ़ें: अंतर्देशीय जलमार्ग परिवहन
यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा, विगत वर्ष के प्रश्न (PYQ)प्रश्न: सार्वजनिक परिवहन में बसों के लिये ईंधन के रूप में हाइड्रोजन संवर्द्धित CNG (H-CNG) का इस्तेमाल करने के प्रस्तावों के संदर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिये: 1. H-CNG के इस्तेमाल का मुख्य लाभ कार्बन मोनोक्साइड के उत्सर्जनों का विलोपन है। उपर्युक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं? (a) केवल 1 उत्तर: (b) |