शक्सगाम घाटी में चीन द्वारा सड़क का निर्माण | 04 May 2024

स्रोत: द हिंदू

भारत ने हाल ही में पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के ट्रांस-काराकोरम गलियारे में शक्सगाम घाटी में चीन द्वारा सड़क के निर्माण गतिविधियों पर चिंता व्यक्त की, जो वर्ष 1963 में पाकिस्तान द्वारा चीन को सौंप दिया गया क्षेत्र है।

  • भारत ने वर्ष 1963 के चीन-पाकिस्तान सीमा समझौते को लगातार खारिज कर दिया है, जिसमें शक्सगाम क्षेत्र को चीन को सौंपने और शक्सगाम घाटी को अपने क्षेत्र के रूप में दावा करने का प्रयास किया गया था।
  • सियाचिन ग्लेशियर, भारतीय क्षेत्र का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा, शक्सगाम घाटी के निकट स्थित है और विशेष रूप से पूर्वी लद्दाख में भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच वर्ष 2020 के गतिरोध के बीच रणनीतिक महत्त्व रखता है।
  • वास्तविक नियंत्रण रेखा पर, विशेष रूप से पूर्वी लद्दाख में, चीन के व्यापक सैन्य निर्माण से देपसांग और दौलत बेग ओल्डी जैसे क्षेत्रों में भारतीय स्थानों के लिये खतरा उत्पन्न हो गया है।

Shaksgam_Valley

और पढ़ें:  पाकिस्तान-चीन संबंध और भारत