प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

कैटाटुम्बो आकाशीय बिजली

  • 13 May 2024
  • 2 min read

स्रोत: टाइम्स ऑफ इंडिया 

कैटाटुम्बो आकाशीय बिजली एक प्राकृतिक घटना है जो वेनेज़ुएला में कैटाटुम्बो नदी के ऊपर घटित होती है, जहाँ आकाशीय बिजली लगातार गिरती रहती है। 

  • यहाँ एक वर्ष में कुल 160 रातों में आकाशीय बिजली गिरती है तथा अपने चरम पर औसतन, प्रति मिनट 28 बार बिजली गिरती है।
  • यह घटना मुख्य रूप से कैटाटुम्बो नदी के मुहाने पर घटित होती है, जहाँ यह लैटिन अमेरिका की सबसे बड़ी झील माराकाइबो झील से मिलती है। यह पृथ्वी के सबसे पुराने जल निकायों में से एक है।
  • कैरेबियन सागर से गर्म, नम हवा एंडीज़ पर्वतमाला की ओर जाती है, जहाँ यह चोटियों से आने वाली ठंडी हवा से टकराती है।
  • यह टकराव एक प्रकार का तूफान उत्पन्न करता है, क्योंकि गर्म हवा स्थानीय परिदृश्य के आकार के कारण तेज़ी से आगे की ओर बढ़ती है।
  • यह ठंडा और संघनित होता है, जिससे विशाल क्यूम्यलोनिंबस बादल निर्मित होते हैं। तेज़ हवाओं और तापमान का आंतरिक संयोजन इन बादलों के भीतर विद्युत आवेश उत्पन्न कर देता है।
  • स्थैतिक विद्युत आवेश से भरे हुए क्यूम्यलोनिंबस बादल कभी-कभी 5 किमी से भी अधिक ऊँचाई तक पहुँच जाते हैं। जब बादलों के भीतर विद्युत आवेश बहुत अधिक हो जाता है, तो यह आवेश आकाशीय बिजली का रूप ले लेता है।

Catatumbo_Lightning

और पढ़ें: आकाशीय बिजली पर रिपोर्ट

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow