रैपिड फायर
लिम्फेटिक फाइलेरियासिस उन्मूलन अभियान
- 11 Feb 2025
- 3 min read
स्रोत: पी.आई.बी
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा लिम्फेटिक फाइलेरियासिस (LF) उन्मूलन के लिये वार्षिक राष्ट्रीय सार्वजनिक औषधि वितरण (MDA) अभियान का शुभारंभ किया गया है।
- लिम्फेटिक फाइलेरिया एक उपेक्षित उष्णकटिबंधीय रोग है "हाथी पांव" के रूप में जाना जाता है जो परजीवी फाइलेरिया कृमियों (जैसे वुचेरेरिया बैनक्रॉफ्टी ) के कारण होता है तथा संक्रमित मच्छरों से फैलने वाला एक परजीवी रोग है।
- यह लिम्फोएडेमा (अंगों की सूजन) और हाइड्रोसील (अंडकोष की सूजन) जैसी शारीरिक दिव्यांगताओं को जन्म दे सकता है।
- रुग्णता प्रबंधन एवं दिव्यांगजन निवारण (MMDP) सेवाएँ (स्वच्छता, त्वचा देखभाल, और हाइड्रोसील सर्जरी) गंभीर दिव्यांगता को रोकने में मदद करती हैं।
- MMDP अभियान: 13 राज्यों के 111 प्रभावित ज़िलों को कवर करता है, जिसका लक्ष्य वर्ष 2027 तक 17.5 करोड़ से अधिक लोगों को बचाना और लिम्फेटिक फाइलेरियासिस को समाप्त करना है।
- MDA अभियान लिम्फेटिक-स्थानिक क्षेत्रों में एंटी-फाइलेरिया दवाओं के पर्यवेक्षित प्रशासन को सुनिश्चित करता है, जिसमें डबल (डायथाइलकार्बामेज़िन साइट्रेट और एल्बेंडाज़ोल) और ट्रिपल ड्रग रेज़िमेन (इवरमेक्टिन, डीईसी और एल्बेंडाज़ोल) का उपयोग किया जाता है।
- MDA का उद्देश्य रक्तप्रवाह से फाइलेरिया परजीवियों को नष्ट करके लिम्फेटिक संचरण को रोकना है, जिससे मच्छरों द्वारा संचरण को रोका जा सके।
- यह दवा 2 वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं या गंभीर रूप से बीमार व्यक्तियों के लिये नहीं है।
- भारत की MDA सेवाएँ: आयुष्मान आरोग्य मंदिर (AAM) में एकीकृत, हाइड्रोसेलेक्टोमी (हाइड्रोसील को हटाना) के साथ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन और प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के तहत कवर किया गया।
- वर्ष 2024 में, लगभग 50% हाइड्रोसील सर्जरी स्थानिक रूप से राज्यों में की गई।
और पढ़ें: लिम्फेटिक फाइलेरियासिस