बोर्नियो हाथी | 01 Jul 2024

स्रोत: आई. यू. सी. एन.

हाल ही में बोर्नियो हाथियों (एलिफस मैक्सिमस बोर्नेंसिस) को IUCN रेड लिस्ट में 'संकटग्रस्त' के रूप में वर्गीकृत किया गया है।

  • अब केवल लगभग 1,000 बोर्नियो हाथी ही बचे हैं, जिनमें से 400 वयस्क प्रजननशील हैं।
  • उनके लिये मुख्य खतरा मानव-हाथी संघर्ष, अवैध शिकार तथा लकड़ी काटने और तेल ताड़ के बागानों के कारण उनके आवास का नुकसान है, जिसके कारण पिछले 4 दशकों में उनके वन आवास का लगभग 60% हिस्सा नष्ट हो गया है।

बोर्नियो हाथी:

  • यह एशियाई हाथी (एलिफस मैक्सिमस) की एक उप-प्रजाति है जो बोर्नियो द्वीप की स्थानिक प्रजाति है।
    • वे मुख्य रूप से सबा, मलेशिया और कालीमंतन, इंडोनेशिया में पाए जाते हैं।
  • वे अन्य एशियाई हाथी आबादियों से आनुवंशिक रूप से भिन्न हैं तथा इनका छोटा आकार और सिर की विशिष्ट आकृति (Unique Skull Shape) इसकी विशेषता है।
  • वे शाकाहारी होते हैं और परिवार समूहों में रहते हैं, जिनका नेतृत्व एक मादा हाथी करती है तथा आमतौर पर नदियों जैसे जल स्रोतों के पास पाए जाते हैं।
  • एशियाई हाथियों की संरक्षण स्थिति:
  • IUCN रेड लिस्ट स्थिति: संकटग्रस्त
  • CITES: परिशिष्ट I
  • वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम, 1972: अनुसूची I
  • बोर्नियो विश्व का तीसरा सबसे बड़ा द्वीप है, जिसके उत्तर में मलेशिया और ब्रुनेई तथा दक्षिण में इंडोनेशिया स्थित हैं।

Borneo_island

Borneo_island

और पढ़ें: IUCN रेड लिस्ट अपडेट 2023, विश्व हाथी दिवस 2023