लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती | 16 Oct 2024

स्रोत: पीआईबी

हाल ही में प्रधानमंत्री ने लोकनायक जयप्रकाश नारायण को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

परिचय:

  • जयप्रकाश नारायण का जन्म 11 अक्तूबर, 1902 को सिताबदियारा, बिहार में हुआ था।
  • वह एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्त्ता, समाज सुधारक व राजनेता थे।

विचारधारा:

  • संयुक्त राज्य अमेरिका में अध्ययन के बाद मार्क्सवादी विचारों से प्रभावित थे।
  • भारत में ब्रिटिश शासन का कड़ा विरोध किया तथा समाजवादी सिद्धांतों के माध्यम से स्वतंत्रता पर ज़ोर दी।
  • उनका उद्देश्य सर्वोदय के आदर्शों के अनुरूप सामाजिक परिवर्तन लाना था, जो कि सभी के लिये प्रगति पर ज़ोर देने वाला गांधीवादी दर्शन है।

प्रमुख कार्य: 

  • वर्ष 1929 में भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस में शामिल हुए और सविनय अवज्ञा आंदोलन तथा भारत छोड़ो आंदोलन में भाग लिया।
  • कॉन्ग्रेस सोशलिस्ट पार्टी की सह-स्थापना की तथा कॉन्ग्रेस पार्टी के भीतर वामपंथी दृष्टिकोण का समर्थन किया।
  • भूदान ग्रामदान (आचार्य विनोबा भावे द्वारा शुरू किया गया) आंदोलन को बढ़ावा दिया,  इस आंदोलन के तहत उनकी मांग भूमिहीनों को भूमि पुनर्वितरण की थी।
  • वर्ष 1959 में उन्होंने चार स्तरीय शासन प्रणाली के साथ एक विकेंद्रीकृत राजनीतिक संरचना का प्रस्ताव रखा।
  • उन्होंने आपातकाल (1975 से 1977) के विरुद्ध सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन का नेतृत्व किया और भ्रष्टाचार तथा अधिनायकवाद के मुखर आलोचक बन गए।

मौत:

  • 8 अक्तूबर, 1979 को उनकी मृत्यु हो गई और उन्हें वर्ष 1999 में मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। 

और पढ़ें: जयप्रकाश नारायण