नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

डॉ. राम मनोहर लोहिया की जयंती

  • 24 Mar 2025
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने 23 मार्च को डॉ. राम मनोहर लोहिया को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए एक दूरदर्शी नेता, प्रखर स्वतंत्रता सेनानी और सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में उनका स्मरण किया।

  • राम मनोहर लोहिया का जन्म वर्ष 1910 में हुआ  और वह भारत के समाजवादी आंदोलन तथा स्वतंत्रता संग्राम में एक प्रमुख व्यक्ति थे। 
  • वह वर्ष 1934 में कॉन्ग्रेस सोशलिस्ट पार्टी (CSP) में शामिल हुए और इसकी कार्यकारी समिति में भूमिका निभाई की तथा साथ ही इसकी पत्रिका का संपादन किया। 
  • लोहिया ने द्वितीय विश्व युद्ध में ब्रिटिश भागीदारी का विरोध किया और अपने उपनिवेशवाद विरोधी रुख के कारण कई बार, विशेष रूप से भारत छोड़ो आंदोलन के दौरान जेल जाना पड़ा। 
  • लोहिया ने वर्ष 1948 में कॉन्ग्रेस छोड़ दी और प्रजा सोशलिस्ट पार्टी (1952) के सदस्य बन गए, और एक निश्चित अवधि तक कार्यभार ग्रहण करने के बाद वर्ष 1955 में इस्तीफा दे दिया।
  • वर्ष 1955 में समाजवादी हैदराबाद में एकत्र हुए और लोहिया की अध्यक्षता में एक नई सोशलिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की स्थापना की गई। वर्ष 1964 के बाद यह संयुक्त सोशलिस्ट पार्टी बन गई।
  • वर्ष 1963 में लोहिया लोकसभा के सदस्य बने और व्यक्तिगत स्वतंत्रता तथा लैंगिक समानता पर ध्यान केंद्रित करते हुए सप्त क्रांति का समर्थन किया तथा विकेंद्रित शासन के लिये चौखम्भा राज का प्रस्ताव रखा।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2