जयपुर शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 7 अक्तूबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

भारतीय कला महोत्सव

  • 01 Oct 2024
  • 2 min read

स्रोत: पीआईबी

28 सितंबर 2024 को राष्ट्रपति ने सिकंदराबाद ( हैदराबाद) में राष्ट्रपति निलयम में भारतीय कला महोत्सव के पहले संस्करण का उद्घाटन किया।

  • यह आठ दिवसीय महोत्सव का आयोजन राष्ट्रपति निलयम द्वारा पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्रालय और संस्कृति मंत्रालय के सहयोग से किया गया है।
  • इसका उद्देश्य पूर्वोत्तर राज्यों की जीवंत सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करना तथा कला, शिल्प और पाक-कला की विविधता को प्रदर्शित करना है।
  • यह महोत्सव सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने का भी एक अवसर है और यह महोत्सव हमारे देश के पूर्वोत्तर और दक्षिणी हिस्सों के बीच एक सेतु का कार्य करेगा। 
  • राष्ट्रपति निलयम: यह भारत के तीन राष्ट्रपति निवासों में से एक है (एक दिल्ली में और दूसरा शिमला में) और दक्षिण भारत में एकमात्र है। 
    • इसका निर्माण वर्ष 1860 में 90 एकड़ के कुल भू-क्षेत्र में किया गया था। स्वतंत्रता के बाद  इसे हैदराबाद के निज़ाम ने अपने अधीन कर लिया था।

और पढ़ें: 

डेस्टिनेशन नॉर्थ ईस्ट फेस्टिवल, पीएम-डिवाइन और एनईएसआईडीएस योजनाएँ

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2