लखनऊ शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 10 सितंबर से शुरू   अभी कॉल करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

8वाँ धर्म धम्म सम्मेलन, 2024

  • 27 Aug 2024
  • 2 min read

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

  • हाल ही में इंडिया फाउंडेशन द्वारा गुजरात विश्वविद्यालय के सहयोग से अहमदाबाद में 8वें धर्म धम्म सम्मेलन का आयोजन किया गया।
  • इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ थे
  • वर्ष 2024 के सम्मेलन की थीम है "धर्म और धम्म में ब्रह्मांड विज्ञान (Cosmology in Dharma and Dhamma)" 
  • भारतीय परंपराओं में अद्वितीय धार्मिक ब्रह्मांड विज्ञान लोगों को मृत्यु के भय से मुक्त करता है।  यह इस दृष्टिकोण को उजागर करता है कि जीवन संक्षिप्त है और इसका कोई निश्चित अर्थ नहीं हो सकता है।
    • वेद धार्मिक ब्रह्मांड विज्ञान के लिये आधार प्रदान करते हैं, जिसे इतिहास-पुराण एवं ब्राह्मण जैसे साहित्य के साथ-साथ बौद्ध निकायों तथा जैन कारिकाओं व सूत्रों में और अधिक विकसित किया गया है।
  • यह सम्मेलन इंडिया फाउंडेशन की एक पहल है, जिसका उद्देश्य धर्म (हिंदू) और धम्म (बौद्ध) दृष्टिकोणों के बीच आवश्यक पहचान को उजागर करना है।
    • इंडिया फाउंडेशन एक स्वतंत्र अनुसंधान केंद्र है, जो भारतीय राजनीति के मुद्दों, चुनौतियों और अवसरों पर केंद्रित है।
  • सम्मेलन का उद्देश्य विचारों के आदान-प्रदान को सुगम बनाना तथा हिंदू व बौद्ध सभ्यताओं के बीच सद्भाव को बढ़ावा देना है और सहस्राब्दियों से उनकी प्रासंगिकता पर ज़ोर देना है।

और पढ़ें: भारत में बौद्ध धर्म

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2