प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

भारत और भूटान के बीच 5वीं सीमा शुल्क बैठक

  • 13 May 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

भारत और भूटान के बीच 5वीं संयुक्त सीमा शुल्क समूह (JGC) की बैठक 6-7 मई, 2024 को लेह, लद्दाख में संपन्न हुई।

  • बैठक में नए भूमि सीमा शुल्क केंद्र खोलने तथा नए व्यापार मार्गों को अधिसूचित करने, बुनियादी ढाँचे के विकास, पारगमन प्रक्रियाओं के स्वचालन एवं डिजिटलीकरण, तस्करी की रोकथाम, समन्वित सीमा पार प्रबंधन और सीमा शुल्क डेटा के आदान-प्रदान जैसे द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की गई।
  • ये बैठकें भारत-भूटान सीमा पर स्थित 10 भूमि सीमा शुल्क केंद्रों (पश्चिम बंगाल में 6 और असम में 4) पर सुचारू सीमा शुल्क निकासी के लिये संपर्क एवं व्यापार हेतु बुनियादी ढाँचे की वृद्धि करने के लिये हो रहीं हैं।
  • आयात एवं निर्यात दोनों के मामले में भूटान, भारत का शीर्ष व्यापारिक भागीदार है।
    • दोनों देशों के मध्य व्यापार 2014-15 में 484 मिलियन अमेरिकी डॉलर से तीन गुना से भी अधिक बढ़कर 2022-23 में 1,615 मिलियन अमेरिकी डॉलर हो गया है।
    • यह भूटान के कुल व्यापार का लगभग 80% भाग है।
  • भूटान ने कार्यशालाओं, सेमिनारों तथा विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से भूटान में क्षमता निर्माण, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास करने के लिये भारत के केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर और सीमा शुल्क बोर्ड को धन्यवाद दिया।
  • भूटान के साथ संपर्क बढ़ाना भारत की 'नेवरहुड फर्स्ट' और 'एक्ट ईस्ट' नीति के लिये महत्त्वपूर्ण है।

Bhutan

और पढ़ें: भारत-भूटान संबंध

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow