नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

चौथा भारत-यूरोपीय संघ शहरी फोरम

  • 18 Feb 2025
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

नई दिल्ली में आयोजित चौथे भारत-यूरोपीय संघ शहरी फोरम के तहत संधारणीय शहरी विकास की दिशा में भारत-यूरोपीय संघ सहयोग को मज़बूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। 

भारत-यूरोपीय संघ शहरी फोरम:

  • परिचय:
    • यह स्मार्ट और संधारणीय शहरीकरण पर भारत और यूरोपीय संघ (EU) के बीच समन्वय एवं सहयोग हेतु एक उच्च स्तरीय फोरम है, जिसे स्मार्ट तथा संधारणीय शहरीकरण हेतु साझेदारी पर वर्ष 2017 की संयुक्त घोषणा के हिस्से के रूप में स्थापित किया गया।
  • उद्देश्य:
    • यह स्थायी शहरी विकास के लिये सर्वोत्तम प्रथाओं, नीतियों और नवीन समाधानों के आदान-प्रदान के क्रम में अधिकारियों, विशेषज्ञों तथा हितधारकों के बीच चर्चा की सुविधा प्रदान करता है।
  • लक्षित क्षेत्र: 
    • शहरी अलायंस और एकीकृत दृष्टिकोण, नवाचार और समावेशी शहरी गतिशीलता।
    • यह यूरोपीय संघ की ग्लोबल गेटवे रणनीति (स्थायी निवेश हेतु) और भारत के शहरी विकास मिशन (जैसे स्मार्ट सिटी मिशन) के अनुरूप है।
  • भारत को समर्थन: 
    • वर्ष 2017 से यूरोप ने जलवायु-स्मार्ट विकास, गतिशीलता, अपशिष्ट प्रबंधन और जलवायु कार्रवाई में 40 से अधिक भारतीय शहरों का समर्थन किया है तथा 9000 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश किया है।

शहरी क्षेत्रों से संबंधित सरकारी पहल:

और पढ़ें: भारत के शहरी परिदृश्य में सुधार

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2