प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

डेली अपडेट्स


रैपिड फायर

21वीं पशुधन जनगणना

  • 26 Jun 2024
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

हाल ही में पशुपालन एवं डेयरी विभाग (Department of Animal Husbandry & Dairying- DAHD) ने सितंबर से दिसंबर 2024 तक होने वाली आगामी 21वीं पशुधन जनगणना के लिये एक कार्यशाला का आयोजन किया।

  • इसका उद्देश्य जनगणना के दौरान कुशल डेटा संग्रह के लिये राज्य और केंद्रशासित प्रदेश के अधिकारियों को मोबाइल ऐप और सॉफ्टवेयर सहित आवश्यक उपकरणों से लैस करना था।
  • अधिकारियों को डेटा संकलन रणनीतियों पर प्रशिक्षित किया गया तथा पशुधन की विभिन्न पंजीकृत नस्लों से परिचित कराया गया।
  • वर्ष 1919 से हर 5 साल में पूरे देश में पशुधन जनगणना आयोजित की जाती रही है।
    • वर्ष 2019 में आयोजित 20वीं जनगणना के अनुसार, भारत में कुल पशुधन आबादी 535.78 मिलियन है।
    • कुल गोजातीय जनसंख्या (मवेशी, भैंस, मिथुन और याक) 302.79 मिलियन थी।
  • पशुधन के विकास हेतु वर्ष 2014-15 में शुरू की गई राष्ट्रीय पशुधन मिशन (National Livestock Mission- NLM) योजना में 3 उप-मिशन शामिल हैं - पशुधन और मुर्गी पालन के लिये नस्ल विकास, चारा तथा आहार विकास एवं नवाचार व विस्तार।

और पढ़ें: भारत का पशुधन क्षेत्र, 20वीं पशुधन जनगणना, विशेष पशुधन क्षेत्र पैकेज

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2