दादाभाई नौरोजी की 199वीं जयंती | 06 Sep 2024

स्रोत: इंडियन एक्सप्रेस

4 सितंबर, 2024 को दादाभाई नौरोजी की 199वीं जयंती मनाई गई। उन्हें ग्रैंड ओल्ड मैन ऑफ इंडिया” के रूप में भी जाना जाता है। 

  • दादाभाई नौरोजी का योगदान:
    • ब्रिटिश सांसद: वह ब्रिटिश संसद के पहले भारतीय सदस्य थे। वर्ष 1892 में उन्होंने लिबरल पार्टी के उम्मीदवार के रूप में सेंट्रल फिन्सबरी सीट से जीत हासिल की। 
    • इंग्लैंड में संगठनों की स्थापना: वर्ष 1865 में उन्होंने लंदन इंडियन सोसाइटी की सह-स्थापना की और वर्ष 1866 में उन्होंने ईस्ट इंडिया एसोसिएशन की स्थापना की।
    • कॉन्ग्रेस अध्यक्ष: वह तीन बार वर्ष 1886 (कलकत्ता), 1893 (लाहौर) और 1906 (कलकत्ता) में कॉन्ग्रेस के अध्यक्ष के रूप में कार्यभार संभाला।
  • साहित्य: नौरोजी "ड्रेन थ्योरी (1867)" के प्रमुख समर्थकों में से एक थे, जिसने ब्रिटेन द्वारा भारत के आर्थिक शोषण को उजागर किया। 
  • अन्य राजनीतिक योगदान: नौरोजी ने भारतीय विधायी निकायों के विरोध को संबोधित करने के लिये ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स में एक स्थायी समिति के गठन का समर्थन किया।
    • भारत में सुधारों की पैरवी करने के लिये वर्ष 1893 में उन्होंने ब्रिटिश संसद में एक भारतीय संसदीय समिति (Indian parliamentary committee) का गठन किया।
    • वर्ष 1895 में उन्हें भारतीय व्यय पर रॉयल आयोग (Royal Commission on Indian Expenditure) में नियुक्त किया गया।

और पढ़ें: भारतीय राष्ट्रीय कॉन्ग्रेस के महत्त्वपूर्ण सत्र