नोएडा शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 16 जनवरी से शुरू :   अभी कॉल करें
ध्यान दें:



डेली अपडेट्स

रैपिड फायर

100 गीगावाट सौर ऊर्जा क्षमता

  • 10 Feb 2025
  • 2 min read

स्रोत: पी.आई.बी.

भारत ने 100 गीगावाट की संस्थापित सौर क्षमता की ऐतिहासिक उपलब्धि प्राप्त की, जो वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित ऊर्जा क्षमता के अपने महत्त्वाकांक्षी लक्ष्य को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

  • सौर क्षमता में वृद्धि: विगत दशक में इसमें 35 गुना वृद्धि हुई है, जो वर्ष 2014 में 2.82 गीगावाट से बढ़कर वर्ष 2025 में 100 गीगावाट हो गई है।
  • जलवायु लक्ष्यों में सौर ऊर्जा का योगदान: सौर ऊर्जा का भारत की कुल नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता में 47% का योगदान है।
  • रूफटॉप सोलर इंस्टॉलेशन वाले शीर्ष राज्य: राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश।
  • विनिर्माण में वृद्धि: सौर मॉड्यूल उत्पादन क्षमता वर्ष 2014 में 2 गीगावाट थी जो वर्ष 2024 में बढ़कर 60 गीगावाट हो गई।

India's_Climate_Goals

और पढ़ें: सौर ऊर्जा क्षेत्र में प्रभुत्व प्राप्त करने हेतु भारत के प्रयास

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2