प्रयागराज शाखा पर IAS GS फाउंडेशन का नया बैच 29 जुलाई से शुरू
  संपर्क करें
ध्यान दें:

प्रिलिम्स फैक्ट्स

  • 28 Oct, 2023
  • 10 min read
प्रारंभिक परीक्षा

ओलंपिक गेम्स- 2036 की मेज़बानी हेतु भारत की महत्त्वाकांक्षा

स्रोत: द हिंदू 

हाल ही में भारत के प्रधानमंत्री ने मुंबई में 141वें अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति सत्र के उद्घाटन समारोह के दौरान आदर्श रूप से वर्ष 2036 में ओलंपिक खेलों की मेज़बानी करने के भारत के इरादे की घोषणा की।

  • चीन, दक्षिण कोरिया और जापान ही केवल ऐसे एशियाई देश हैं जिन्होंने ओलंपिक की मेज़बानी की है, जापान ने वर्ष 1964 तथा वर्ष 2020 में दो बार ओलंपिक खेलों की मेज़बानी की है।

ओलंपिक हेतु मेज़बान शहर के चयन की प्रक्रिया:

  • पारंपरिक प्रणाली:
    • पहले मेज़बानी लेने के लिये शहरों को अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक समिति (IOC) को रुचि पत्र प्रस्तुत करना होता था। जिसमें एक लंबी बहु-वर्षीय, बहु-चरणीय मूल्यांकन प्रक्रिया होती थी।
    • मेज़बानों का चयन सात साल पूर्व ही कर लिया जाता था।
    • यह प्रकिया प्रायः अत्यधिक खर्च, कर्ज़, भ्रष्टाचार और घोटालों का कारण बनती है।
  • नया दृष्टिकोण: ओलंपिक एजेंडा 2020: 
    • वर्ष 2013 में थॉमस बाख IOC के अध्यक्ष बने और उन्होंने ओलंपिक एजेंडा- 2020 पेश किया, जो ओलंपिक गतिविधियों के भविष्य का एक ब्लूप्रिंट था।
    • वर्ष 2014 में IOC सत्र के दौरान एजेंडे को मंज़ूरी दी गई थी। एक प्रमुख पहलू मेज़बान शहरों के चयन के लिये 'नया मानदंड' स्थापित करना था, जिसे आधिकारिक तौर पर वर्ष 2019 में स्विट्जरलैंड के लॉज़ेन में IOC सत्र के दौरान अपनाया गया था।
      • इसने अधिक लचीलेपन के साथ मेज़बानों के चयन के सात-वर्षीय नियम को प्रतिस्थापित कर दिया।
      • "द गेम्स एडप्ट टू द रीज़न, द रीज़न डज़ नॉट एडप्ट टू द गेम्स” आदर्श वाक्य के साथ लचीलेपन, स्थिरता और लागत-प्रभावशीलता पर ज़ोर दिया गया।
      • इसमें दो चरण शामिल होते हैं: निरंतर संवाद (Continuous Dialogue) एवं लक्षित संवाद (Targeted Dialogue)।
        • निरंतर संवाद विशिष्ट समय सीमा के बिना लचीले मास्टर प्लान की अनुमति देता है।
        • लक्षित संवाद की अवधि 12 माह तक होती है, जिसमें विस्तृत चर्चा, गारंटी और एक सलाहकार रिपोर्ट शामिल होती है।

नोट: वर्ष 2030 के बाद से शुरू होने वाले सभी ओलंपिक खेलों के संस्करणों को IOC की जलवायु-सकारात्मक प्रतिबद्धता का पालन करते हुए अपने बजट व्यय को सीमित करना होगा।

ओलंपिक से संबंधित महत्त्वपूर्ण पहलू:

  • परिचय
    • ओलंपिक एक अंतर्राष्ट्रीय खेल आयोजन है जो प्रत्येक चार वर्ष में आयोजित किया जाता है।
      • ओलंपिक का लक्ष्य खेल के माध्यम से मनुष्य का विकास करना और विश्व शांति में योगदान देना है।
    • ओलंपिक में शामिल खेल: ग्रीष्मकालीन खेल, शीतकालीन खेल और युवा ओलंपिक खेल।
  • इतिहास और उत्पत्ति: 
    • ओलंपिक की शुरुआत लगभग 3,000 वर्ष पूर्व प्राचीन ग्रीस के पेलोपोनिस क्षेत्र में हुई थी।
    • हालाँकि सटीक आरंभ तिथि की अनिश्चितता अभी भी बनी हुई है, आमतौर पर ऐतिहासिक अभिलेखों में इसका वर्ष 776 ईसा पूर्व उल्लेखित है
      • पियरे डी. कूबर्टिन की योजना के आधार पर पहला आधुनिक ओलंपिक वर्ष 1896 में एथेंस, ग्रीस में आयोजित किया गया था।
  • ओलंपिक रिंग्स:
    • ओलंपिक प्रतीक में एक सफेद पृष्ठभूमि पर विभिन्न रंगों (नीला, पीला, काला, हरा और लाल) के पाँच इंटरलॉकिंग रिंग्स होते हैं।
      • ये रिंग्स विश्व के पाँच महाद्वीपों का प्रतिनिधित्त्व करते हैं और खेलों के माध्यम से देशों की एकता एवं विविधता का प्रतीक हैं।

  • आगामी कार्यक्रम:
    • ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2024: पेरिस, फ्राँस
    • शीतकालीन ओलंपिक 2026: मिलान-कोर्टिना डी'अम्पेज़ो, इटली
    • ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2028: लॉस एंजिल्स, USA
    • ग्रीष्मकालीन ओलंपिक 2032: ब्रिस्बेन, ऑस्ट्रेलिया

भारत द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय बहु खेल आयोजन:

  • एशियाई खेल: वर्ष 1951 और वर्ष 1982
  • राष्ट्रमंडल खेल: वर्ष 2010
  • दक्षिण एशियाई खेल: वर्ष 1987, वर्ष 1995 और वर्ष 2016

विविध

Rapid Fire (करेंट अफेयर्स): 28 अक्तूबर, 2023

इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस (IMC 7वाँ संस्करण) 2023 और 100 5G लैब पहल

भारत के प्रधान मंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस, 2023 के 7वें संस्करण का उद्घाटन किया।

  • इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस (India Mobile Congress- IMC) 27 से 29 अक्तूबर 2023 तक आयोजित होने वाला एशिया का सबसे बड़ा दूरसंचार, मीडिया और प्रौद्योगिकी मंच है।
  • IMC की थीम: 'ग्लोबल डिजिटल इनोवेशन'।
  • IMC 2023 का लक्ष्य प्रमुख अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों के डेवलपर, निर्माता और निर्यातक के रूप में भारत की स्थिति को मज़बूत करना है।
  • प्रधानमंत्री ने देश भर के शैक्षणिक संस्थानों को 100 '5G यूज़ केस लैब्स' से सम्मानित किया।
  • '100 5G लैब पहल', 5G अनुप्रयोगों के विकास को प्रोत्साहित करके 5G तकनीक से जुड़े अवसरों को साकार करने का एक प्रयास है।
  • 5G का रोलआउट पूरा हो चुका है, मार्च 2024 तक देश भर में इसके कवरेज को बढ़ाने की योजना है।

और पढ़ें: इंडिया मोबाइल कॉन्ग्रेस, 2023

डार्क पैटर्न बस्टर हैकथॉन- 2023

भारत सरकार के उपभोक्ता मामले विभाग ने IIT (BHU) के सहयोग से डार्क पैटर्न बस्टर हैकथॉन- 2023 लॉन्च किया।

  • हैकथॉन का उद्देश्य नवीन ऐप्स या ब्राउज़र एक्सटेंशन, प्लग-इन्स, ऐड-ऑन, मोबाइल ऐप्लीकेशन जैसे सॉफ्टवेयर आधारित समाधानों को डिज़ाइन और प्रोटोटाइप करना है।
  • यह ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म के लिये डार्क पैटर्न के प्रयोग, प्रकार और स्तर का पता लगा सकता है।
  • विजेताओं को उपलब्धि प्रमाणपत्र से पुरस्कृत किया जाएगा।
  • इस पहल का उद्देश्य उपभोक्ताओं को सभी प्रकार की अनुचित व्यापार प्रथाओं से सुरक्षा प्रदान करना है।

और पढ़ें: डार्क पैटर्न 

विश्व पोलियो दिवस 

  • बच्चों की सुरक्षा के लिये पोलियो टीकाकरण के महत्त्व के बारे में जागरूकता प्रदान करने के लिये प्रत्येक वर्ष 24 अक्तूबर को विश्व पोलियो दिवस मनाया जाता है।
    • पोलियो एक बहुत ही घातक रोग है जो प्राचीन काल से चला आ रहा है, यह जीवन के लिये खतरा और अक्षमता उत्पन्न करने वाली बीमारी है जो एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैल सकती है तथा पक्षाघात का कारण बन सकती है या हाथ या पैर में दुर्बलता उत्पन्न कर सकती है।
    • पोलियो वायरस एक संक्रमित व्यक्ति के गले और आंतों में रह सकता है और अस्वास्थ्यकर परिस्थितियों में भोजन एवं जल से अनुबंधित हो सकता है। 
    • यह संक्रमित व्यक्ति के स्नूज़ या मल के माध्यम से फैल सकता है।
    • ओरल पोलियो वैक्सीन (OPV):
      • यह तंत्रिका तंत्र में पोलियो वायरस के प्रसार को रोककर व्यक्ति को पोलियो पक्षाघात से बचाने के लिये रक्त में एंटीबॉडी का उत्पादन करता है।
    • निष्क्रिय पोलियो वैक्सीन (IPV):
      • यह एक इंजेक्टेबल तीन खुराक वाला टीका है और इसे अकेले या अन्य टीकों (जैसे, डिप्थीरिया (diphtheria), टेटनस (tetanus), पर्टुसिस(pertussis), हेपेटाइटिस बी (hepatitis B) तथा हीमोफिलस इन्फ्लुएंज़ा (haemophilus influenzae) के साथ दिया जा सकता है।

close
एसएमएस अलर्ट
Share Page
images-2
images-2
× Snow