-
25 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस- 74: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की वर्तमान संरचना द्वितीय विश्व युद्ध के बाद की शक्ति संतुलन को प्रतिबिंबित करती है, जो वर्तमान वैश्विक भू-राजनीतिक परिदृश्य के साथ असंगत मानी जाती है। इस संदर्भ में विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
-
25 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस- 74: आधुनिक वैश्विक व्यवस्था में लघुपक्षवाद की भूमिका बढ़ी है, जबकि बहुपक्षवाद अब भी प्रणालीगत वैश्विक चुनौतियों के समाधान में महत्त्वपूर्ण बना हुआ है। वैश्विक शासन में इन दोनों दृष्टिकोणों की प्रभावशीलता का विश्लेषण कीजिये और उपयुक्त उदाहरणों के माध्यम से उनके प्रभाव को स्पष्ट कीजिये। (250 शब्द)
-
24 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस- 73: भारत और बांग्लादेश के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं आर्थिक संबंध गहरे तथा बहुआयामी हैं। हाल ही में बांग्लादेश में हुए राजनीतिक घटनाक्रमों का द्विपक्षीय संबंधों पर पड़ने वाले प्रभाव का मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
-
24 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
अंतर्राष्ट्रीय संबंध
दिवस- 73: रूस के साथ भारत के पारंपरिक संबंध अमेरिका के साथ रक्षा और रणनीतिक साझेदारी को गहरा करने में बाधाएँ उत्पन्न कर सकते हैं। भारत की संतुलनकारी कूटनीति और इसके व्यापक विदेश नीति प्रभावों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
22 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 72: भारत में व्यापक स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करने की दिशा में ग्रामीण-शहरी असमानताओं को दूर करने के लिये सार्वभौमिक पहुँच, निवारक देखभाल और डिजिटल स्वास्थ्य समाधानों के समन्वय की क्या भूमिका है? व्याख्या कीजिये। (250 शब्द)
-
22 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 72: गरीबी केवल आय की कमी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह क्षमताओं के अभाव को भी दर्शाती है। भारत के सामाजिक संरक्षण कार्यक्रमों की भूमिका को इस संदर्भ में विश्लेषित कीजिये। (150 शब्द)
-
21 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 71: प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) योजनाएँ कल्याणकारी कार्यक्रमों की दक्षता और प्रभावशीलता को किस सीमा तक सुधारने में सक्षम रही हैं? उनके प्रमुख लाभों और चुनौतियों का विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
-
21 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 71:भारत में सामाजिक न्याय सुनिश्चित करने में सकारात्मक कार्रवाई नीतियाँ कितनी प्रभावी रही हैं? उनकी आलोचनात्मक जाँच कीजिये और समकालीन चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए आवश्यक सुधारों का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)
-
20 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 70:भारत में गठबंधन राजनीति की बढ़ती प्रवृत्ति का लोकतांत्रिक शासन पर प्रभाव का विश्लेषण कीजिये तथा नीति-निर्माण और कार्यान्वयन से जुड़ी चुनौतियों एवं अवसरों का मूल्यांकन कीजिये। (250 शब्द)
-
20 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 70: भारत में दलबदल विरोधी कानून किस प्रकार संसदीय लोकतंत्र को सुदृढ़ करता है? इसके विधायी कार्यप्रणाली पर प्रभावों का आलोचनात्मक मूल्यांकन कीजिये।(150 शब्द)
-
19 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 69: भारतीय संविधान भाषाई विविधता और आधिकारिक भाषा नीति की आवश्यकताओं के बीच संतुलन कैसे सुनिश्चित करता है? विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
-
19 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 69: भारत में अखिल भारतीय सेवाएँ प्रशासनिक एकता बनाए रखते हुए संघवाद को कैसे सुनिश्चित करती हैं? मूल्यांकन कीजिये। (150 शब्द)
-
18 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 68: नीति आयोग सहकारी संघवाद को मज़बूत करने में कैसे योगदान देता है? नीति-निर्माण प्रक्रिया में यह संघ और राज्यों के बीच संतुलन कैसे सुनिश्चित करता है? (250 शब्द)
-
18 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 68: भारत में राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) मानवाधिकारों की सुरक्षा में कितनी प्रभावी है? इसकी कार्यक्षमता बढ़ाने और अधिदेश को मज़बूत करने के लिये कौन-से सुधार आवश्यक हैं? (150 शब्द)
-
17 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 67: सार्वजनिक वित्तीय प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने में नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (CAG) की भूमिका क्या है? उसकी लेखा-परीक्षा शक्तियों की सीमाओं का आलोचनात्मक विश्लेषण कीजिये और उसकी प्रभावशीलता बढ़ाने के लिये उपयुक्त सुधारों का सुझाव दीजिये। (250 शब्द)
-
17 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 67: भारत के अटॉर्नी जनरल और राज्यों के एडवोकेट जनरल सरकार के प्रमुख कानूनी सलाहकार होते हैं, लेकिन उन्हें कार्यकाल की सुरक्षा तथा पूर्ण स्वतंत्रता प्राप्त नहीं होती। उनकी संवैधानिक स्थिति का विश्लेषण कीजिये तथा इस सीमा का उनके कार्य और प्रभावशीलता पर पड़ने वाले प्रभावों पर चर्चा कीजिये। (150 शब्द)
-
15 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 66: वित्त आयोग संघीय ढाँचे में वित्तीय न्याय के लिये संवैधानिक सुरक्षा है। टिप्पणी कीजिये। (150 शब्द)
-
14 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 65: क्या पंचायतों को ‘तीन एफ’—कार्य, कार्यकर्त्ता और निधि—का अपर्याप्त हस्तांतरण 73वें संशोधन की प्रभावशीलता को कमज़ोर कर रहा है? विश्लेषण कीजिये। (250 शब्द)
-
14 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 65: भारत में शहरी नियोजन और विकास में नगर निकायों की भूमिका का विश्लेषण कीजिये। उनके प्रदर्शन को प्रभावी बनाने के लिये वित्तीय स्वायत्तता और प्रशासनिक दक्षता में सुधार के संभावित उपायों पर चर्चा कीजिये। (250 शब्द)
-
13 Feb 2025
सामान्य अध्ययन पेपर 2
राजव्यवस्था
दिवस- 64: भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका में न्यायिक समीक्षा की तुलना कीजिये और दोनों न्यायक्षेत्रों में इसके दायरे तथा सीमाओं का विश्लेषण कीजिये। (150 शब्द)