उत्तर प्रदेश पाठ्यक्रम : प्रारंभिक परीक्षा | 28 Apr 2025

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPCS) प्रारंभिक परीक्षा उम्मीदवारों की विभिन्न विषयों पर परीक्षा लेती है ताकि प्रमुख क्षेत्रों की उनकी व्यापक समझ का आकलन किया जा सके। परीक्षा के दायरे और फोकस क्षेत्रों की स्पष्ट समझ के लिए विस्तृत पाठ्यक्रम बाद के खंडों में उल्लिखित है।

सामान्य अध्ययन-I

विषय

प्रमुख फोकस क्षेत्र

राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की सामयिक घटनाएँ

  • अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय महत्त्व की समसामयिक घटनाओं की जानकारी होनी चाहिये।

भारत का इतिहास एवं भारतीय राष्ट्रीय आंदोलन

  • भारतीय इतिहास के सामाजिक, आर्थिक एवं राजनीतिक पक्षों की व्यापक जानकारी पर विशेष ध्यान देना होगा।
  • संक्षिप्त दृष्टिकोण: स्वतंत्रता आंदोलन की प्रकृति तथा विशेषता, राष्ट्रवाद का अभ्युदय तथा स्वतंत्रता प्राप्ति के बारे में सामान्य जानकारी अपेक्षित है।

भारत एवं विश्व का भूगोल

  • विश्व भूगोल: सामान्य समझ।
  • भारत का भूगोल: भारत के भौतिक, सामाजिक और आर्थिक भूगोल की समझ।

भारतीय राजव्यवस्था एवं शासन

  • इसमें संविधान, राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, लोक नीति, अधिकार संबंधी मुद्दे जैसे विषय शामिल हैं। 
  • राजनीतिक व्यवस्था, पंचायती राज, सामुदायिक विकास, आर्थिक नीति और भारतीय संस्कृति पर ध्यान केंद्रित करना अपेक्षित है।

आर्थिक और सामाजिक विकास

  • सतत् विकास, गरीबी, समावेशन, जनसांख्यिकी, सामाजिक क्षेत्र की पहल। 
  • जनसंख्या, पर्यावरण और शहरीकरण के बीच समस्याओं और संबंधों पर ध्यान केंद्रित करें।

पर्यावरण एवं पारिस्थितिकी संबंधी सामान्य विषय, जैव विविधता एवं जलवायु परिवर्तन

  • विषय विशेषज्ञता की आवश्यकता नहीं है। अभ्यर्थियों से विषय की सामान्य जानकारी अपेक्षित है।

सामान्य विज्ञान

  • सामान्य विज्ञान के प्रश्न दैनिक अनुभव तथा प्रेक्षण से संबंधित विषयों सहित विज्ञान के सामान्य परिबोध एवं जानकारी पर आधारित होंगे, जिसकी किसी भी सुशिक्षित व्यक्ति से अपेक्षा की जा सकती है।

नोट: अभ्यर्थियों से यह अपेक्षा की जाती है कि उन्हें उत्तर प्रदेश के विशेष संदर्भ में उपर्युक्त विषयों के बारे में सामान्य जानकारी हो।

सामान्य अध्ययन (प्रश्नपत्र – II)

प्रारंभिक गणित, सामान्य अंग्रेजी और सामान्य हिंदी के लिए पाठ्यक्रम

विषय

प्रमुख फोकस क्षेत्र

प्रारंभिक गणित

अंकगणित : संख्या पद्धति: प्राकृतिक, पूर्णांक, परिमेय-अपरिमेय एवं वास्तविक संख्याएँ, पूर्णांक संख्याओं के विभाजक एवं अविभाज्य पूर्णांक संख्याएँ। पूर्णांक संख्याओं का लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक तथा उनमें संबंध। औसत, अनुपात एवं समानुपात, प्रतिशत, लाभ-हानि, ब्याज-साधारण एवं चक्रवृद्धि, कार्य तथा गति, समय तथा दूरी

बीजगणित : बहुपद के गुणनखंड, बहुपदों का लघुत्तम समापवर्त्य एवं महत्तम समापवर्तक एवं उनमें संबंध, शेषफल प्रमेय, सरल युगपत समीकरण, द्विघात समीकरण।

समुच्चय सिद्धांत: समुच्चय, उप समुच्चय, उचित उपसमुच्चय, रिक्त समुच्चय, समुच्चयों के बीच संक्रियाएँ (संघ, प्रतिछेद, अंतर, समिमित अंतर), वेन-आरेख।

रेखागणित: त्रिभुज, आयत, वर्ग, समलंब चतुर्भुज एवं वृत्त की रचना एवं उनके गुण संबंधी प्रमेय तथा परिमाप एवं उनके क्षेत्रफल, गोला, समकोणीय वृत्ताकार बेलन, समकोणीय वृत्ताकार शंकु तथा घन के आयतन एवं पृष्ठ क्षेत्रफल।

सांख्यिकी : आँकड़ों का संग्रह, आँकड़ों का वर्गीकरण, बारंबारता, बांरबारता बंटन, सारणीयन, संचयी बारंबारता, आँकड़ों का निरूपण, दंडचार्ट, पाई चार्ट, आयत चित्र, बारंबारता बहुभुज, संचयी बारंबारता वक्र, केंद्रीय प्रवृत्ति की माप-समांतर माध्य, माध्यिका एवं बहुलक। 

General English

Comprehension, Active Voice and Passive Voice, Parts of Speech, Transformation of Sentences, Direct and Indirect Speech, Punctuation and Spellings, Words & Meanings, Vocabulary & Usage, Idioms and Phrases, Fill in the Blanks.

सामान्य हिंदी

हिंदी वर्णमाला, विराम चिह्न, शब्द रचना, वाक्य रचना, अर्थ, शब्द-रूप, संधि, समास, क्रियाएँ, अनेकार्थी शब्द, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, मुहावरे एवं लोकोक्तियाँ, तत्सम एवं तद्भव, देशज, विदेशी (शब्द भंडार), वर्तनी, अर्थबोध, हिंदी भाषा के प्रयोग में होने वाली अशुद्धियाँ, उत्तर प्रदेश की मुख्य बोलियाँ।